फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है तेजपत्ता, जानिए फायदे

Sun, 03 Nov 2019 01:14 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 03 Nov 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
tej patta health benefits bay leaf home remedies and health care
तेज पत्ता - फोटो : pixabay

तेज पत्ता सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के खजाने के तौर पर भी जाना जाता है। भारतीय खाने में मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाला तेज पत्ता कई तरह की बीमारियों से आपको दूर रखता है। सुगंधित स्वाद वाले तेज पत्ते में आवश्यक पोषक तत्व और खनिज होते हैं। इसमें विटामिन ए और सी होता है। डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई दूसरी घातक बीमारियों में भी तेज पत्ते फायदेमंद होता है। तेज पत्ते के इस्तेमाल से जहां खाने में चार चांद लगते हैं वहीं स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इसकी पत्तियां दिखने में यूकेलिप्ट की पत्तियों की तरह होती हैं। औषधीय गुणों से भरपूर तेज पत्ता कैंसर जैसी घातक बीमारी में भी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं तेज पत्ता स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है..

tej patta health benefits bay leaf home remedies and health care
तेज पत्ता - फोटो : Pixabay

तेज पत्ता खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसमें विटामिन ए और सी के साथ ही फोलिक ऐसिड भी होता है। अगर आपको पेट संबंधि दिक्कतें हो रही हैं तो तेज पत्ता आपके लिए बेहद फायदेमंद है। आप इसे मसाले के तौर पर इस्तेमाल करें। 

tej patta health benefits bay leaf home remedies and health care
तेज पत्ता - फोटो : Pixabay

तेज पत्ता खाने से अवसाद नहीं होता है। तेज पत्ता डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। साल 2016 में जनरल ऑफ बायोकैमिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक शोध में बताया गया था कि जो लोग टाइप 2 डायबिटीज से प्रभावित हैं वो तेज पत्ता खाएं। इससे उनके ग्लूकोज का स्तर कम रहेगा और कोलेस्ट्रोल में भी सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
tej patta health benefits bay leaf home remedies and health care
तेज पत्ता - फोटो : Pixabay

टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीजों को हर रोज तीन ग्राम तक कड़ी पत्ता खाना चाहिए। इससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। तेज पत्ते में कॉपर, पोटैशियम, कैल्शियम, गैगनीज, सेलेनियम और आयरन भी होता है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। पेट से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं में तेज पत्ता लाभकारी है।

विज्ञापन
tej patta health benefits bay leaf home remedies and health care
acidity - फोटो : file photo

कब्ज और एसिडिटी की समस्या में तेज पत्ता खाएं। आपको राहत मिलेगी। आप कह सकते हैं कि एक मसाले के तौर पर तेज पत्ता आपके स्वास्थ्य के लिए वरदान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed