फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rose Day: प्यार ही नहीं अच्छी सेहत का भी प्रतीक है गुलाब, जानिए इसके हैरान कर देने वाले स्वास्थ्य लाभ

Mon, 07 Feb 2022 04:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Feb 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
Happy Rose Day 2022 ,benefits of rose for skin and mental health
गुलाब के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

फरवरी के इस महीने को प्रेमी जोड़ों के लिए काफी खास माना जाता है। वैलेंटाइन वीक यानी कि 7 से 14 फरवरी तक हर दिन प्यार को सेलिब्रेट करने का होता है। इसकी शुरुआत होती है- 7 फरवरी को रोज डे के साथ। इसमें कपल्स एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर प्यार का इजहार करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि गुलाब सिर्फ प्यार के लिए ही नहीं, अच्छी सेहत के लिए भी काफी मायने रखता है। प्राचीन काल से ही गुलाब के फूल का उपयोग विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। कई तरह की थेरेपी के दौरान भी गुलाब की पंखुड़ियों को प्रयोग में लाया जाता रहा है।



इस बार रोज डे सेलिब्रेट करते समय गुलाब के सेहत को होने वाले फायदों के बारे में भी जान लीजिए। आप यह जानकर दंग रह जाएंगे कि गुलाब का फूल वास्तव में आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। 

Happy Rose Day 2022 ,benefits of rose for skin and mental health
त्वचा पर आती है निखार - फोटो : istock

मिलेगा चमकती हुई त्वचा 
अध्ययनों में गुलाब की पंखुड़ियों को त्वचा के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। आपने भी अक्सर साबुन और कई सौंदर्य प्रसाधनों में गुलाब के प्रयोग के बारे में सुना होगा। शोध में पता चलता है कि गुलाब प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल होता है। गुलाब में कई तरह के फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं, जो मुंहासों को कम करने के साथ त्वचा की रंगत को निखारने में सहायक माने जाते हैं। त्वचा की समस्याओं में गुलाब जल के उपयोग की भी सलाह दी जाती है।

Happy Rose Day 2022 ,benefits of rose for skin and mental health
गुलाब के एंटी एजिंग प्रभाव - फोटो : istock

बढ़ती उम्र पर लगेगा ब्रेक
त्वचा को लंबे समय तक जीवंत रखने के लिए भी गुलाब को बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही कारण है कि अक्सर सौंदर्य प्रसाधनों में इसे मिलाया जाता है। गुलाब का तेल एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो त्वचा पर उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में सहायक है। यह फ्री रेडिकल्स से मुकाबला करते हुए त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। त्वचा की नमी को बनाए रखने और झुर्रियों को खत्म करने में भी गुलाब का तेल फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Rose Day 2022 ,benefits of rose for skin and mental health
मन को शांत करने में गुलाब के लाभ - फोटो : Pixabay

मानसिक स्वास्थ्य के लिए गुलाब के लाभ
गुलाब की पंखुड़ियां, तनाव को कम करने के साथ दिमाग को शांत करने में मदद कर सकती हैं। शोध से पता चलता है कि नहाने के पानी या बाथ टब में गुलाब की पंखुड़ियों को मिलाने से तनाव-चिंता और अवसाद के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। यह अनावाश्यक रूप से चिड़चिड़पन को कम करने में भी सहायक है। आयुर्वेद में गुलाब को यौन सक्रियता बढ़ाने में मदद करने वाला माना जाता है, जिससे हृदय, मन और तंत्रिका तंत्र ठीक से काम करते रहते हैं। 

विज्ञापन
Happy Rose Day 2022 ,benefits of rose for skin and mental health
वजन को कम करने में गुलाब के लाभ - फोटो : iStock

वजन घटाने में गुलाब के लाभ 
क्या आपने कभी सोचा है कि गुलाब, वजन को घटाने में भी सहायक हो सकता है? अध्ययनों से पता चलता है कि गुलाब की पंखुड़ियों में ऐसे यौगिक होते हैं जो मेटाबॉलिज्म में सुधार करने के साथ, वजन को बढ़ने से रोक देते हैं। गुलाब की पंखुड़ियां शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालनें में भी मदद करती हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में कुछ गुलाब की पंखुड़ियां डाल कर उबाल लें। पानी को ठंडा करके इसमें एक चुटकी दालचीनी पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसका सेवन करना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed