अच्छी नींद की कीमत कौन नहीं जानता। एक अच्छी नींद के बाद अगले दिन कितनी ताकत और एनर्जी के साथ काम करते हैं हम। लेकिन वहीं अगर रात में नींद ना पूरी हो तो पूरा दिन बर्बाद हो जाता है।
बुरी आदतें जो भारतीयों की कर रही है नींद खराब
कई शोध इस तरफ इशारा कर रहे हैं कि भारत में तेजी से लोग नींद से जुड़ी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। नींद ना पूरी होने की वजह कुछ भी हो सकती है लेकिन रात की अच्छी नींद के क्या फायदे हैं इससे वंचित रह जाते हैं। ये एक गंभीर स्थिति है जिससे एक बड़ा वर्ग जूझ रहा है।
बुरी आदतें जो भारतीयों की कर रही है नींद खराब
आज से 10 साल पहले काम का इतना बोझ नहीं होता था जितना आज के युवा झेल रहे हैं। काम का कम दबाव होने से अच्छी नींद आती थी। लेकिन अब समय बदल गया है, काम का तनाव इतना है कि उसके ऊपर से रहन-सहन में भी बदलाव आया है जिसका सीधा असर है खराब नींद यानि इंसोमेनिया। आइए जानते हैं कि कौन से कारण और आदतें है जो आपकी नींद खराब कर रही हैं।
बुरी आदतें जो भारतीयों की कर रही है नींद खराब
देर रात सोना इनमें से एक कारण है कि खराब नींद का। देर रात सोना और सुबह जल्दी उठने की वजह से नींद खराब होना लाजिमी है। रात में देर से सोने और सुबह जल्दी उठने की वजह से 7 से 8 घंटे की नींद पूरी नहीं होती जिससे सुबह सुस्ती सी हो जाती है और थकान महसूस होती है। इस वजह से पूरे हफ्ते काम प्रभावित होता है। देर रात जागने और खाने की वजह से नींद तो खराब हो ही रही है साथ में मोटापा और दिल की बीमारियां भी घेर लेती हैं।
बुरी आदतें जो भारतीयों की कर रही है नींद खराब
देर रात खाना खाना भी नींद को खराब करता है। साथ ही ढ़ेर सारा खाना खाने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा कारण ये भी है कि रात को भारी और तेल-मसाले से बना खाना खाते हैं। तेल-मसाले से बाना भारी भोजन पचने में समय लेता है साथ ही लेट जाने से पाचन में ज्यादा समय लगता है जिससे एसिडीटी और जलन होती है पेट में। इससे बचने का तरीका है कि रात को डिनर सही समय पर किया जाए। खाने और सोने के बीच कम से कम एक से 2 घंटे का गेप रखा जाए।