फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट: 1999 के बाद हैजा से सबसे ज्यादा मौतें, 90% ज्यादा मामले अकेले इन सात देशों में

Wed, 30 Sep 2026 11:04 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Sep 2026 11:04 PM IST
सार

Cholera Deaths: डब्ल्यूएचओ के मुताबिक 2025 में 47 देशों से 4,51,499 हैजा के मामले और 7,870 मौतें रिपोर्ट किए गए। मामले 2024 से करीब 20% घटे, लेकिन मौतें करीब 31% बढ़ गई हैं। सात देशों में करीब 90% मामले और मौतें रिपोर्ट किए गए। दूषित पानी, स्वच्छता में कमी इसका सबसे बड़ा कारण हैं।

विज्ञापन
global cholera deaths rose by 30 percent in 2025 know what is cholera and complications
कॉलरा रोग के मामले - फोटो : Amarujala.com/AI

कॉलरा (हैजा रोग) वैश्विक स्तर पर 5 साल से कम उम्र के बच्चों में मौत का बड़ा कारण रहा है। हैजा का नाम सुनने पर शायद आपको लगे जैसे ये कोई पुरानी बीमारी है, लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में यह आज भी जानलेवा साबित हो रहा है। साल 2025 में कॉलरा के रिपोर्ट किए गए मामले 2024 से भले ही कम है, फिर भी बीमारी से मरने वालों की संख्या अधिक देखी जा रही है।। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएओ) के आंकड़े बताते हैं कि एक साल में इस बीमारी से 7,870 लोगों की मौत हुई और यह आंकड़ा 1999 के बाद सबसे ज्यादा है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कॉलरा ऐसी बीमारी है जिसे काफी हद तक रोका जा सकता है, फिर भी युद्ध, बाढ़, आपदा या बड़े पैमाने पर लोगों के विस्थापन की स्थिति में इसका खतरा काफी बढ़ जाता है। 

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक साल 2025 में दुनियाभर में रिपोर्ट किए गए 90% कॉलरा के मामले और मौतें अकेले सात देशों से सामने आई हैं। आइए जान लेते हैं कि डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में क्या बातें सामने आई और आप इस खतरे को कैसे कम कर सकते हैं?

global cholera deaths rose by 30 percent in 2025 know what is cholera and complications
बच्चों में कॉलरा के खतरे - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या कहती है ये रिपोर्ट?

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में दुनियाभर में कॉलरा से होने वाली मौतों में करीब 30% की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान कुल 7,870 लोगों की बीमारी से जान गई साल जो 1999 के बाद किसी एक साल में दर्ज सबसे ज्यादा मौत के मामले हैं। 2025 में कॉलरा के 4.51 लाख नए मामले रिपोर्ट हुए, जो 2024 के मुकाबले करीब 20% कम हैं।
 

  • 2025 में बस सात देशों अंगोला, बांग्लादेश, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, नाइजीरिया, दक्षिण सूडान, सूडान और यमन से ही दुनिया के करीब 90% रिपोर्ट किए गए। इन देशों में साफ पानी और स्वच्छता की कमी कॉलरा फैलने की बड़ी वजह है।
  • इसके अलावा इन सभी देशों में 2025 के दौरान संघर्ष या प्राकृतिक आपदा के कारण बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ा।
  • ऐसे हालात में लोगों को साफ पानी, शौचालय और स्वास्थ्य सेवाएं मिलना मुश्किल हो जाता है, जिससे बीमारी तेजी से फैल सकती है।


गौरतलब है कि कॉलरा तेजी से फैलने वाला गंभीर आंतों का संक्रमण है। यह विब्रियो कॉलेरी नाम के बैक्टीरिया से होता है। आमतौर बैक्टीरिया से दूषित पानी या खाना खाने से संक्रमण का खतरा होता है।

global cholera deaths rose by 30 percent in 2025 know what is cholera and complications
कॉलरा के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

कॉलरा से बचाव और इलाज दोनों उपलब्ध

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कॉलरा की समय रहते पहचान हो जाए तो इसका इलाज संभव है। मरीज में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए ओआरएस और जरूरत पड़ने पर नस के जरिए दवाएं-तरल पदार्थ और कुछ मामलों में एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं। लेकिन अगर इलाज समय पर न मिले तो कॉलरा बहुत तेजी से जानलेवा हो सकता है।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक 2025 में रिपोर्ट हुई कॉलरा की मौतों में हर पांच में से एक मौत स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हुई।

डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक चिक्वे इहेक्वेजू कहते हैं, कॉलरा से किसी की मौत नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इसे रोकने और इलाज करने के हमारे पास साधन मौजूद हैं। जिन देशों में मामले और मौतें ज्यादा देखी गई हैं, वहां सुरक्षित पानी, स्वच्छता और साफ-सफाई की कमी बहुत ज्यादा है, इसमें सुधार की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
global cholera deaths rose by 30 percent in 2025 know what is cholera and complications
पीने का पानी रखें साफ - फोटो : Adobe Stock

कॉलरा रोग के बारे में  जान लीजिए जरूरी बातें
 

  • कॉलरा मुख्य रूप से ऐसे पानी या खाने से फैलता है जो संक्रमित व्यक्ति के मल से दूषित हो गया हो। 
  • बीमारी का सबसे बड़ा खतरा है तेजी से होने वाले दस्त हैं, जिसके कारण शरीर से बहुत ज्यादा पानी और जरूरी मिनरल्स निकल सकते हैं।
  • कॉलरा में दस्त इतने ज्यादा हो सकते हैं कि शरीर बहुत तेजी से डिहाइड्रेट होने लगता है, इससे पानी की गंभीर कमी हो सकती है।
  • कॉलरा में दस्क के साथ कमजोरी, चक्कर आने, बहुत ज्यादा प्यास, पेशाब कम होने और गंभीर स्थिति में बेहोशी तक हो सकती है। 
  • जहां पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं होता, शौचालयों की व्यवस्था गड़बड़ होती है वहां कॉलरा तेजी से फैल सकता है।  बाढ़-चक्रवात, युद्ध और लोगों का बड़े पैमाने पर विस्थापन इन समस्याओं को और बढ़ा सकते हैं।
  • कॉलरा से बचने के लिए साफ पीने का पानी बहुत जरूरी है। साफ पानी पिएं, खाने को अच्छी तरह पकाएं और हाथों को साबुन से साफ रखें।





--------------
स्रोत:
WHO: Global cholera deaths rose by 30% in 2025


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed