फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीरियड्स आने से पहले महिलाओं को होने लगती है फूड क्रेविंग, जानिए इसके पीछे की वजह

Fri, 11 Oct 2019 09:27 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 11 Oct 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
girls have craving to eat junk food before period
प्रतीकात्मक तस्वीर

पीरियड्स महिला स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण भाग है। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। लेकिन पीरियड्स के दौरान होने वाले असहनीय दर्द भी हर महिला को झेलना पड़ता है। बता दें कि करीब 85 फीसदी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान फूड क्रेविंग भी खूब होती है। जैसे-जैसे इसकी तारीख नजदीक आती है महिलाओं को चटपटी और तीखी चीजें खाने की इच्छा होने लगती है। वहीं इस दौरान कुछ महिलाओं को मीठा भी खाने का मन करता है। अब आप सोच रहे होंगे की आखिर ऐसा क्यों होता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कुछ अलग खाने को मन क्यों करता है...

girls have craving to eat junk food before period
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों होता है ऐसा
पीरियड्स की अवधि कम से कम 3 दिन और ज्यादा से ज्यादा 7 दिन होती है। अक्सर इस दौरान महिलाएं को जंक फूड खाने का बहुत मन होता है। पीरियड्स से लेकर मेनोपॉज तक महिलाओं को जो फूड क्रेविंग महसूस होता है वो पीएमएस (PMS) का लक्षण है। पीएमएस यानी प्रीमेंसट्रुअल सिंड्रोम के कारण शरीर में पीरियड शुरू होने के कुछ दिन पहले ही विभिन्न हार्मोन्स के उतार-चढ़ाव होने लगते हैं। इसी वजह से महिलाओं को चटपटी और तीखी चीजें खाने की इच्छा होने लगती है। पीएमएस से ग्रसित महिलाओं को हर समय भूख ही महसूस होती है और उन्हें इस दौरान हेल्दी फूड खाने की बजाए जंक फूड खाने की इच्छा ज्यादा होती है।

girls have craving to eat junk food before period
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है पीएमएस?
प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम यानी पीएमएस महिलाओं की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या है। मासिक धर्म से पहले सेक्स हार्मोन और सेरोटोनिन नामक हार्मोन के स्तर में बदलाव के कारण इसके लक्षण दिखाई देते हैं। पीएमएस के कारण महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन का स्तर भी बढ़ जाता है। इस बीमारी के कारण महिलाओं को चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग होना और तनाव की समस्या भी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
girls have craving to eat junk food before period
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लगभग 85% औरतों को है यह समस्या
प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम यानी पीएमएस के लक्षण लगभग 85% महिलाओं को महसूस होते हैं। इसका लक्षण आमतौर पर पीरियड्स शुरू होने के 5-11 दिन पहले महसूस होने लगता है और पीरियड्स जैसे ही शुरू होता है इसके लक्षण भी खत्म हो जाते हैं। बता दें कि करीब 20 से 32 फीसदी महिलाओं को प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के गंभीर लक्षण महसूस होते हैं। इस वजह से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान काफी परेशानी भी होता है।

विज्ञापन
girls have craving to eat junk food before period
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पीएमएस में फूड क्रेविंग
पीरियड्स के दौरान होने वाले पीएमएस का समस्या के वजह से महिलाओं को फूड क्रेविंग होती है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर महिलाओं को फूड क्रेविंग हो। सिंड्रोम की इंटेंसिटी सभी महिलाओं में अलग-अलग होती है। कुछ महिलाओं में इसके लक्षण काफी गंभीर होते हैं। इस दौरान महिलाओं को चिड़चिड़ापन, ज्यादा भूख लगना, मूड स्विंग होना, थकान, पेल्विक में दर्द जैसे लक्षण देखने के मिलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed