फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंबे नाखून रखने का शौक सेहत पर पड़ सकता हैं भारी, प्रेगनेंसी में बरतनी चाहिए सावधानी

Fri, 11 Oct 2019 09:25 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 11 Oct 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
long nails harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लड़कियों को लंबे नाखून रखने का बहुत शौक होता है। यही नहीं अपने नाखून की खूबसूरती के लिए वो बहुत कुछ करती भी हैं। सुंदरता को बरकरार रखने के लिए मेनीक्योर पर खूब पैसे भी खर्च करती हैं। भले ही आप अपने नाखूनो का इतना ख्याल रखती हो लेकिन लंबे नाखून सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। नाखूनों में गंदगी जमा होने के कारण कई घातक बैक्टीरिया जन्म लेते हैं और इंफेक्शन का खतरा बढ़ाते हैं। खासकर प्रेगनेंसी में तो लंबे नाखून भूलकर भी नहीं रखने चाहिए।

long nails harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नाखून कैसे बनते हैं
शरीर में मौजूद कैरटिन नामक तत्व के वजह से नाखून बनते हैं। जब शरीर में कैरटिन की कमी हो जाती है तो नाखूनों की सतह भी प्रभावित होने लगती है। इस तत्व की कमी के कारण नाखूनों का रंग भी बदलने लगता है।

long nails harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उल्टी और दस्त
नाखूनों में गंदगी जमा होने के कारण कई घातक बैक्टीरिया जन्म लेते हैं। यह बैक्टीरिया खाने के जरिए पेट में पहुंच जाते हैं, जो कई बीमारियों का कारण बनते हैं। इन बैक्टीरिया की वजह से उल्टी और दस्त की भी समस्या हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
long nails harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेगनेंसी में रखें ज्यादा ध्यान
प्रेगनेंसी के दौरान डॉक्टर अक्सर हॉर्मोन और मल्टीविटामिन दवाई देते हैं। इस वजह से नाखून भी सामान्य से अधिक तेजी से बढ़ने लगते हैं। वहीं इस दौरान नाखून ज्यादा पतले व नाजुक हो जाते हैं। इसके अलावा गंदे नाखून से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, जो भ्रूण और मां दोनो के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

विज्ञापन
long nails harmful for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चे होते हैं ज्यादा शिकार
बच्चों के नाखून भले ही छोटे होते हैं लेकिन उनके नाखून में गंदगी भरी होती है। इस गंदगी के वजह से कई रोगाणु पनपने लगते हैं। यही रोगाणु शरीर में जाकर इंफेक्शन के खतरा को बढ़ा देते हैं। इसके अलावा बच्चे कई बार शरीर में कहीं खुजली होने पर नाखून से खरोंचकर चोट पहुंचा लेते हैं। इसलिए समय-समय पर बच्चों के नाखूनों को काटना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed