सर्दी हो या गर्मी चाय पीना हर भारतीय का फेवरेट ड्रिंक है। कोई खुशखबरी है या फिर तबीयत नासाज है तो भी लोग एक कप चाय की डिमांड जरूर करते हैं। चाय के दीवाने एक प्याली चाय के लिए मीलों का सफर भी तय कर लेते हैं। सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म करने के लिए लोग खूब चाय का सेवन करते हैं। चाय का स्वाद बढ़ाने में अदरक मुख्य भूमिका निभाता है। अगर सही ढंग से चाय में अदरक न डाला जाए तो इससे चाय का स्वाद भी खराब हो सकता है।
Ginger In Tea: चाय में कूटकर या काटकर, किस प्रक्रिया से अदरक डालना है सही? जान लें इसके बड़े फायदें
Ginger Benefits: अगर आप चाय के शौकीन हैं, तो आपने जरूर गौर किया होगा कि अदरक डालने का तरीका उसकी खुशबू और स्वाद को कितना बदल सकता है। लेकिन सवाल यह है कि अदरक को चाय में कूटकर डालना सही है या काटकर? कहीं आप भी इसे गलत तरीके से तो नहीं बना रहे?
अदरक डालने के दो तरीके और उनका असर
1. कूटकर डालना – स्ट्रांग और झन्नाटेदार चाय के लिए
कैसे करें?
- अदरक को हल्का कूटकर उबलते पानी में डालें और 2-3 मिनट तक उबालें, फिर चाय पत्ती और दूध मिलाएं।
क्या फायदा?
- अदरक का रस और तीखा स्वाद तेजी से निकलता है।
- चाय ज्यादा मसालेदार और गर्माहट देने वाली बनती है।
कब सही है?
- जब आपको स्ट्रॉन्ग अदरक वाली चाय चाहिए।
- सर्दी-खांसी में आराम पाने के लिए
2. काटकर डालना – हल्के और संतुलित स्वाद के लिए
कैसे करें?
- अदरक को पतले स्लाइस में काटकर पानी में डालें और धीरे-धीरे उबालें, फिर चायपत्ती और दूध मिलाएं।
क्या फायदा?
- स्वाद हल्का लेकिन संतुलित रहता है।
- चाय ज्यादा तीखी या कड़वी नहीं लगती।
कब सही है?
- जब आपको सिर्फ हल्का फ्लेवर चाहिए।
- अगर रोजाना अदरक वाली चाय पीते हैं और बहुत स्ट्रॉन्ग टेस्ट नहीं चाहते।
- कच्ची अदरक सीधे दूध में डालना – इससे दूध फट सकता है।
- बहुत ज्यादा अदरक डालना – चाय का स्वाद ज्यादा तीखा और कड़वा हो सकता है।
सही तरीका क्या है?
- अगर आपको स्ट्रॉन्ग और मसालेदार चाय चाहिए, तो अदरक को कूटकर डालें।
- अगर आपको हल्का फ्लेवर चाहिए, तो अदरक को काटकर डालें।
- पहले पानी में उबालें, फिर दूध डालें, ताकि चाय का स्वाद बैलेंस बना रहे।
1. सर्दी-खांसी और जुकाम में फायदेमंद
- अदरक में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं।
- यह गले की खराश को कम करता है और कफ जमने से राहत दिलाता है।
- बंद नाक खोलने और शरीर को गर्म रखने में मददगार है।
2. पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है
- अदरक गैस, एसिडिटी और पेट दर्द को दूर करने में मदद करता है।
- यह पाचन एंजाइम्स को एक्टिवेट करके खाना जल्दी पचाने में मदद करता है।
- उल्टी, मतली और मॉर्निंग सिकनेस में भी फायदेमंद होती है।
3. दर्द और सूजन को कम करती है
- इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
- माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या होने पर अदरक वाली चाय पीने से राहत मिलती है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।