फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: हार्ट अटैक का खतरा पहचानने के लिए कराएं ये 6 जांच, दिल की बीमारियों से मिलेगी सुरक्षा

Tue, 02 Sep 2025 08:03 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 02 Sep 2025 08:03 PM IST
सार

आज के समय में हार्ट अटैक की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में बहुत से लोगों में जेहन में सवाल उठता है कि दिल के स्वास्थ्य का जांच करने के लिए कौन सा टेस्ट करना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Get these 6 tests done to identify the risk of heart attack know in hindi
हार्ट, हार्ट अटैक - फोटो : Freepik.com

Which Tests Should be Done For Heart Disease: आज की बदलती जीवनशैली में हृदय रोग एक गंभीर समस्या बनकर उभरा है, जो न सिर्फ बुजुर्गों को, बल्कि युवाओं को भी प्रभावित कर रहा है। हार्ट अटैक का मुख्य कारण दिल की धमनियों में फैट का जमना है, जिससे रक्त प्रवाह बाधित होता है। अक्सर लोग दिल की बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है। 



लेकिन, कुछ जरूरी जांचें करवाकर हम दिल की सेहत का पता लगा सकते हैं और हार्ट अटैक के खतरे को समय रहते पहचान सकते हैं। ये जांचें एक तरह से दिल के स्वास्थ्य की 'रिपोर्ट' होती हैं, जो हमें बताती हैं कि हमारा दिल कितना स्वस्थ है। आइए इस लेख में ऐसी 6 महत्वपूर्ण जांचों के बारे में जो दिल से संबंधित बीमारियों के खतरे को पहले ही बता सकती हैं और आपके दिल के स्वास्थ्य को सुरक्षा दे सकती हैं।

Get these 6 tests done to identify the risk of heart attack know in hindi
हृदय रोग, हार्ट अटैक - फोटो : adobe stock photos

इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी)
ईसीजी दिल के स्वास्थ्य की सबसे पहली और बुनियादी जांच है। यह दिल की धड़कन और इलेक्ट्रिक एक्टिविटी को रिकॉर्ड करती है। अगर आपकी दिल की धड़कन अनियमित है, तो ईसीजी से इसका पता लगाया जा सकता है। यह टेस्ट दिल के दौरे के दौरान या बाद में होने वाली क्षति का पता लगाने में भी मदद करता है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या आपको भी बार-बार आती है छींक? जानें क्या हैं इसके प्रमुख कारण
 
Get these 6 tests done to identify the risk of heart attack know in hindi
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Freepik.com

2D इकोकार्डियोग्राफी (2D ECHO)
यह एक तरह का अल्ट्रासाउंड टेस्ट है जो दिल की संरचना और कार्य को दिखाता है। 2D ECHO से यह पता लगाया जाता है कि दिल के वॉल्व और चैम्बर ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं। यह दिल की पम्पिंग क्षमता और किसी भी संरचनात्मक असामान्यता को पहचानने में बहुत मददगार होता है।


ये भी पढ़ें- Dehydration: शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये संकेत, बहुत से लोग कर देते हैं नजरअंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन
Get these 6 tests done to identify the risk of heart attack know in hindi
हार्ट अटैक - फोटो : Freepik.com

ट्रेडमिल टेस्ट (टीएमटी)
ट्रेडमिल टेस्ट, जिसे स्ट्रेस टेस्ट भी कहते हैं, यह पता लगाता है कि आपका दिल शारीरिक तनाव के दौरान कैसा प्रदर्शन करता है। इस टेस्ट में आपको एक ट्रेडमिल पर चलना होता है, जिसकी गति और ढलान को धीरे-धीरे बढ़ाया जाता है, इसी दौरान डॉक्टर आपकी ईसीजी और ब्लड प्रेशर की निगरानी करते हैं। यह दिल की छिपी हुई समस्याओं को उजागर कर सकता है जो आराम की स्थिति में नहीं दिखतीं है।

विज्ञापन
Get these 6 tests done to identify the risk of heart attack know in hindi
कार्डियक बायोमार्कर्स (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik.com

कार्डियक बायोमार्कर्स
जब दिल को नुकसान पहुंचता है, तो खून में कुछ खास प्रोटीन और एंजाइम निकलने लगते हैं। ट्रोपोनिन और क्रिएटिन काइनेज (CK-MB) जैसे बायोमार्कर्स का बढ़ा हुआ स्तर यह संकेत देता है कि दिल की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा है। हार्ट अटैक के बाद इस टेस्ट को बार-बार किया जाता है ताकि नुकसान की गंभीरता का पता लगाया जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed