फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आपके मोबाइल में हैं ये ऐप तो मच्छर आपके पास भी नहीं फटकेंगे, डेंगू-मलेरिया तो भूल ही जाइए

Wed, 29 Aug 2018 09:35 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Get rid of dengue malaria mosquito with the help of mobile phone app hertzier

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें ऑफिस में, घर पर और पार्क में, मतलब ऐसी कोई जगह नहीं जहां मच्छर अपना शिकार न बनाते हो तो अब वक्त आ गया है अपने इन दुश्मनों से बदला लेने का। खास बात यह है कि इन दुश्मनों को आपसे दूर रखने में आपकी मदद मच्छर भगाने वाली टिकिया या कोइल नहीं बल्कि आपका स्मार्ट फोन करेगा। सुनकर भले ही आपको हैरानी हो रही हो पर ये सच है। आइए जानते हैं कैसे। 

Get rid of dengue malaria mosquito with the help of mobile phone app hertzier

केमिकल से लेकर मच्छर भगाने वाली टिकिया जब बेअसर साबित हो जाए तो अपने इन खूनी दुश्मनों को भगाने के लिए आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके निजात पा सकते हैं। जी हां मच्छरों को भगाने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन पर एक ऐसा ऐप डाउनलोड करना होगा जो हाई फ्रीक्वेंसी आवाजें निकालता है। 

Get rid of dengue malaria mosquito with the help of mobile phone app hertzier
बता दें, इस ऐप का नाम 'Hertzier' है। जिसे डाउनलोड करने के बाद आपको अपने स्मार्टफोन पर इसे इनस्टॉल करना होगा। इस ऐप के लिए आपको करीब 60 रुपए खर्च करने होंगे।मच्छरों को भगाने के लिए इनस्टॉल की गई इस ऐप 'Hertzier' से तरह-तरह की आवाजें बाहर निकलती हैं जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होती। आवाज सुनते ही मच्छर आपके आस-पास मंडराना बंद करके आपसे दूर भाग खड़े होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Get rid of dengue malaria mosquito with the help of mobile phone app hertzier
खास बात ये है कि फोन से निकलने वाली आवाज का असर सिर्फ मच्छरों पर ही होता है। यह आवाज आपको बिल्कुल डिसटर्ब नहीं करेगी। मच्छरों को भगाने के लिए जिस हाई फ्रीक्वेंसी आवाज का इस्तेमाल किया जाता है उसे आप और हम नहीं सुन सकते हैं।
विज्ञापन
Get rid of dengue malaria mosquito with the help of mobile phone app hertzier
'Hertzier' ऐप को अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग अपने फोन पर डाउनलोड कर चुके हैं।इस ऐप का साइज 4.7 MB है। अगर आप भी इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके फोन में 2.3 से ज्यादा का एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम होना जरूरी है। ये आवाज मच्छरों के लिए कितनी तेज होती है आप इसका पता भी लगा सकते हैं। खास बात यह है कि इस ऐप की मदद से सिर्फ मच्छर ही नहीं बल्कि कुत्ते-बिल्लियों को भी दूर रखने के लिए भी आवाज निकाली जा सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed