फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 8 तरीकों की मदद से घोड़े की तरह तेज दौड़ेगा दिमाग, बस इस चीज का करें परहेज

Wed, 29 Aug 2018 09:30 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 29 Aug 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
These 8 Ways help you to Improve Your Brain Power
आपके साथ कभी ऐसा हुआ है जब आप किसी का नाम या किसी जगह का नाम याद करने की कोशिश कर रहे हों और कुछ याद नहीं आ रहा हो।ये कहा जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ यादाश्त कम होने लगती है, ऐसा होता भी है लेकिन आप अपने दिमाग को तंदरुस्त रख सकते हैं। अगर आप अपने दिमाग की क्षमता बढ़ाना चाहते हों तो निम्नांकित तरीकों को अपनाइए-
These 8 Ways help you to Improve Your Brain Power
व्यायाम
व्यायाम करने से दिमाग बेहतर होता है। व्यायाम करने से दिमाग की कोशिकाओं के बीच आपसी संपर्क बेहतर होता है और नई कोशिकाओं का निर्माण भी होता है।कार्डियो वाले एक्सरसाइज करने से आप ज़्यादा आक्सीजन लेते हैं और अगर ये एक्सरसाइज आप आउटडोर कर रहे हों तो आपको विटामिन डी भी मिलता है। आप ऐसा ही बदलाव दूसरों के साथ अपने आइडिया बांटते हुए महसूस कर सकते हैं। दूसरों की मदद करके महसूस कर सकते हैं।
These 8 Ways help you to Improve Your Brain Power
मूवमेंट के साथ याद करें
इस तकनीक का इस्तेमाल अभिनेता करते हैं। अगर आप कोई चीज मूवमेंट के साथ करें तो उसके याद होने की संभावना ज़्यादा होती है। अगर आपको कोई प्रजेंटेशन देना हो या स्पीच देनी हो तो उसकी तैयारी के लिए अपने नोट्स टहलते हुए या डांस करते हुए याद कीजिए, साफ अंतर दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
These 8 Ways help you to Improve Your Brain Power
संतुलित भोजन
आप जो भी सुगर और एनर्जी का इनटेक लेते हैं उसका 20 फीसदी हिस्सा सीधा दिमाग को जाता है, यही वजह है कि दिमाग की कामकाजी हालत ग्लूकोज के स्तर पर निर्भर करती है।अगर आपका सुगर लेवल नियंत्रित नहीं है तो फिर आपका दिमाग कंफ्यूज हो सकता है। ऐसे भोजन खाना दिमाग के लिए बेहतर हो सकता है जिसके डोपामाइन केमिकल निकलता है।

ये बात भी ख़्याल रखें कि दिमाग की कोशिकाएं फैट से बनती हैं, लिहाजा खाने में फैट का इस्तेमाल नहीं छोड़े। इसके अलावा नट्स, सीड्स, नाशपाती और मछली दिमाग के लिए बेहतर होते हैं।
विज्ञापन
These 8 Ways help you to Improve Your Brain Power
दुनिया से कटना भी सीखें
तनाव दिमाग के लिए बेहतर होता है, क्योंकि आपातकाल में ही आपका दिमाग तेजी से सोचता है। लेकिन ज़्यादा समय तक तनाव का रहना दिमाग के लिए बेहतर नहीं होता है। इसलिए समय समय पर दुनिया से एकदम कट जाना बेहतर होता है, दिमाग को आराम मिलता है।

हालांकि इस वक्त आप दिमाग के दूसरे हिस्से को काम पर लगा सकते हैं, ये वो हिस्सा होता है जिसमें हम दिन में सपने देखते हैं, यह यादाश्त कायम रखने के लिहाज से बेहद अहम होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed