फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: अक्सर रात में पेट फूलने-गैस से रहते हैं परेशान? जानिए इसके कारण और बचाव के घरेलू तरीके

Sun, 18 Sep 2022 06:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Sep 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
gas problem causes and home remedies, how to prevent bloating and gas after eating
पेट में गैस और कब्ज की समस्या के कारण - फोटो : iStock

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिनको रात के समय अक्सर पेट फूलने या कब्ज की दिक्कत बनी रहती है? रात के समय में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं, मुख्यरूप से इसे पाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी का संकेत माना जाता है। आहार और जीवनशैली की कुछ गड़बड़ आदतों के कारण आपको इस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पाचन तंत्र में गैस का होना पाचन प्रक्रिया का एक सामान्य हिस्सा है। हालांकि कुछ लोगों को अक्सर गैस की समस्या बनी रहती है, वहीं कुछ स्थितियों में गैस के कारण शरीर के कई अंगों में तेज दर्द की भी दिक्कत हो सकती है। 



डॉक्टर्स कहते हैं, यदि आपको रात के समय पेट फूलने या गैस की समस्या बनी रहती है तो भोजन में बदलाव करना बहुत आवश्यक हो जाता है। इसके अलावा लिवर की बीमारियों जिसके कारण पाचन तंत्र प्रभावित हो जाता है, इस स्थिति में भी पेट में अतिरिक्त गैस बनती रह सकती है।

अगर आपको अक्सर इस तरह की दिक्कत रहती है तो किसी डॉक्टर से मिलकर स्थिति के सही कारणों का जरूर पता कर लें। यदि आपको कोई अंतर्निहित बीमारी नहीं है तो गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आइए कुछ घरेलू तरीकों के बारे में जानते हैं जिनकी मदद से इस समस्या में आसानी से लाभ पाया जा सकता है?

gas problem causes and home remedies, how to prevent bloating and gas after eating
गैस बनने की समस्या के कारण क्या हैं? - फोटो : istock

आहार में करें बदलाव

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं गैस बनने या पेट फूलने की ज्यादातर समस्याओं के लिए आहार में गड़बड़ी को प्रमुख कारण माना जाता है। इसके लिए आहार में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। पेट में गैस बनने की समस्या को कम करने के लिए बीन्स और साबुत अनाज का सेवन कम करें।  कुछ साबुत अनाज जैसे गेहूं, दलिया या फिर बीन्स, छोले, राजमा आदि की गैस बनने का कारण हो सकती हैं। इन चीजों का सेवन रात के समय में करने से बचें। रात के समय में हमेशा हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है।

gas problem causes and home remedies, how to prevent bloating and gas after eating
वॉक करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

भोजन के बाद वॉक जरूर करें

गैस बनने या भोजन के पाचन में आने वाली समस्या का एक कारण रात में भोजन के बाद तुरंत बेड पर चले जाना भी है। रात में मेटाबॉलिज्म की दर कम होती है, इससे भारी भोजन का पाचन कठिन हो जाता है। वहीं यदि आप भोजन के बाद तुरंत बेड पर चले जाते हैं तो इससे भी पाचन की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए  भोजन के बाद वॉक जरूर करें, इससे पाचन में लाभ मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
gas problem causes and home remedies, how to prevent bloating and gas after eating
सेब के सिरके का सेवन करने के लाभ - फोटो : Getty Images

सेब के सिरके का सेवन

गैस की समस्या से बचे रहने के लिए सेब के सिरके का सेवन करना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए एक गिलास पानी में 1 बड़ा चम्मच सेब का सिरक घोलकर पीने से गैस की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि यदि आपकी कोई दवा चल रही है तो बिना डॉक्टर की सलाह के ऐसे घरेलू उपायों के प्रयोग से बचें। कुछ स्थितियों में ये उपाय दवाइयों के प्रभाव को कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
gas problem causes and home remedies, how to prevent bloating and gas after eating
रात में न पिएं कॉफी-चाय - फोटो : iStock

रात में कॉफी-चाय पीने से बचें

ज्यादा कॉफी या चाय पीने की आदत भी गैस और पेट फूलने का कारण हो सकती है। क्योंकि इसमें कैफीन होता है, ऐसे में रात के समय में इनके सेवन से पाचन स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शाम 6 बजे के बाद कैफीन या निकोटीन आदि के सेवन से बचना चाहिए, ये न सिर्फ पाचन को प्रभावित करती हैं साथ ही इनकी आदत नींद विकारों का भी कारण बन सकती है। 



--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed