फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: गर्मियों में शरीर को बनाए रखना है ठंडा तो जानिए लू से बचाव के आयुर्वेदिक उपाय

Thu, 13 Apr 2023 10:26 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 13 Apr 2023 10:26 AM IST
विज्ञापन
Garmi ke Upaay: How to Keep Body Cool in Summer Know Ayurvedic Remedies to Keep Safe From Heat Stroke
गर्मी से बचाव के उपाय - फोटो : pixabay

Medically Reviewed by- 


आचार्य मनीष
(वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य)
दिल्ली

Garmi
Ke Upaay: गर्मियों के मौसम में चलने वाली गर्म हवा या लू शरीर को बाहरी और अंदरूनी तौर पर परेशान कर देती है। लू लगने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गर्मियों में गर्म हवा, सूखापन शारीरिक समस्याओं की वजह बनता है। जिससे वात दोष बढ़ना शुरू हो जाता है और इससे त्वचा पर चकत्ते पड़ने लगते हैं, त्वचा में रूखापन आने लगता है, स्किन की चमक चली जाती है और डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। लोगों को गर्मी के दिनों में एसिडिटी, जी मिचलाना, अपच जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं। ऐसे में कुछ आसान उपायों से गर्मी में लू से होने वाली समस्याओं से राहत पाई जा सकती हैं और शरीर को ठंडा रख सकते हैं। यहां गर्मी के मौसम में शरीर के तापमान को बढ़ने से रोकने और ठंडा बनाये रखने के कुछ आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स बताएं जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप गर्मियों में होने वाली बीमारी से राहत पा सकते हैं।

Garmi ke Upaay: How to Keep Body Cool in Summer Know Ayurvedic Remedies to Keep Safe From Heat Stroke
आंवला - फोटो : पिक्साबे

गर्मी से राहत के चार आयुर्वेदिक उपाय

आंवला

आंवला में लाभकारी आयुवैदिक गुण हैं, वात और पित्त दोष दोनों को संतुलित रखता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। आंवला के सेवन से कफ भी दूर होता है। गर्मियों में कच्चे आंवले का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।लू या चिलचिलाती हवा से शरीर को होने वाले नुकसान से आंवला बचाता है। गर्मियों में आप आंवला का जूस, कच्चा, अचार, आंवला पाउडर या मुरब्बे का सेवन कर सकते हैं।

Garmi ke Upaay: How to Keep Body Cool in Summer Know Ayurvedic Remedies to Keep Safe From Heat Stroke
गुलकंद - फोटो : पिक्साबे

गुलकंद

गर्मी के मौसम में थकान, सुस्ती और शरीर मे जलन व खुजली की समस्या भी हो जाती है। इसके अलावा गर्मियों में एसिडिटी, पेट फूलने के कारण पेट में जलन भी हो सकती है। गर्मियों में होने वाली इन परेशानियों से राहत पाने के लिए गुलकंद का सेवन करना चाहिए। गुलकंद आंतों और पेट की समस्या से राहत पहुंचाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Garmi ke Upaay: How to Keep Body Cool in Summer Know Ayurvedic Remedies to Keep Safe From Heat Stroke
सेब का सिरका - फोटो : social media
सेब का सिरका

गर्मियों में अगर लू लग जाए तो शरीर मे मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती है। गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने से शरीर में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल की मात्रा काफी कम हो सकती है। इससे बचाव और मिनरल की कमी को पूरा करने के लिए सेब के सिरके का सेवन करें। सेब का सिरका सेहत के लिए फायदेमंद है। रोजाना दिन में दो बार दो चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी में मिलाकर सेवन करें।

विज्ञापन
Garmi ke Upaay: How to Keep Body Cool in Summer Know Ayurvedic Remedies to Keep Safe From Heat Stroke
बेल के फायदे - फोटो : iStock
बेल का शरबत 

आयुर्वेद के मुताबिक, गर्मियों में बेल के शरबत को सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। बेल में विटामिन सी और फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। बेल के शरबत के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। बेल का शरबत लू और सूखेपन से बचाव करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। गर्मियों में होने वाली शारीरिक समस्याओं से राहत चाहते हैं तो रोजाना दो बार बेल के जूस का सेवन खाना खाने से पहले करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed