फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांधी जयंती : ऐसा था गांधी जी का खानपान? 21 दिन तक रखा था उपवास

Wed, 02 Oct 2019 06:33 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 02 Oct 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti Special 150th birth anniversary of gandhi favourite food and fruits
महात्मा गांधी

आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का जश्न मना रहा है। 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में पैदा हुए मोहनदास करमचंद गांधी को पूरी दुनिया अहिंसा के पुजारी के रूप में पूजती है। भारत की आजादी में महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान पर हर भारतीय को गर्व है। महात्मा गांधी अपने सादा-जीवन और उच्च विचारों के चलते प्यार से भारतीयों के बापू बन गए। महात्मा गांधी ने ही विश्व को सत्य की शक्ति से परिचय करवाया। गांधी के सत्याग्रह की ही बदौलत अंग्रेज भारत छोड़ने पर मजबूर हो गए। गांधी जी शाकाहारी थे और अपने जीवन के एक वक्त में उन्होंने चाय और कॉफी तक का त्याग कर दिया था।

Gandhi Jayanti Special 150th birth anniversary of gandhi favourite food and fruits
gandhi jayanti

खान-पान के साथ गांधी जी ने जितने प्रयोग किए शायद ही दुनिया के किसी शख्स ने आहार के साथ इतने और ऐसे प्रयोग किए होंगे। महात्मा गांधी जहां चीनी के सेवन से परहेज करते थे वहीं फलों के राजा आम के प्रति अपनी तृष्णा से परहेज नहीं कर पाते थे। अपने कई लेखों में महात्मा गांधी ने इस अतिरेक के लिए अफसोस जताया है। महात्मा गांधी को आम बेहद पसंद था। गांधी जी ने दूध का सेवन भी बंद कर दिया था। कस्तूरबा गांधी के कहने पर महात्मा गांधी बकरी का दूध पीने के लिए राजी हुई थे।  

Gandhi Jayanti Special 150th birth anniversary of gandhi favourite food and fruits
महात्मा गांधी

लेखक निको स्लेट ने महात्मा गांधी की डाइट पर लिखी किताब में कहा है कि स्वस्थ खाना गांधी जी की जिंदगी का अहम हिस्सा था। बचपन से ही महात्मा गांधी की स्वस्थ खाने के प्रति रुचि विकसित हो गई थी। महात्मा गांधी की मां धार्मिक थीं और अक्सर उपवास रखती थीं। ऐसे में वह भी अपने खानपान का विशेष ध्यान रखती थीं। स्लेट ने गांधी जी के पोषण और खानपान पर पांच साल के शोध के बाद अपनी किताब 'गांधी'ज सर्च फॉर परफेक्ट डाइट' किताब लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gandhi Jayanti Special 150th birth anniversary of gandhi favourite food and fruits
महात्मा गांधी - फोटो : AKHILESH

गांधी जी को पता था कि उनके पसंदीदा फल और सब्जियों में प्राकृतिक तौर पर नमक होता है इसलिए वह अपने भोजन में अतिरिक्त नमक लेने से परहेज करते थे।  स्लेट के मुताबिक, महात्मा गांधी ने 1911 से ही नमक फ्री डाइट लेनी शुरू कर दी थी।  हालांकि 1920 के बाद गांधी जी ने अपने डाइट में हल्का नमक लेना शुरू किया था। वह अपनी डाइट में प्रति दिन 30 ग्रेन (दाने) से ज्यादा नमक नहीं लेते थे। 

विज्ञापन
Gandhi Jayanti Special 150th birth anniversary of gandhi favourite food and fruits
महात्मा गांधी

महात्मा गांधी ने खुद लिखा है कि वह अपनी डाइट में 8 टोल अंकुरित गेहूं, 8 टोल बादाम पेस्ट के लिए, हर पत्ते के 8 टोल, छह खट्टे नींबू और 2 औंस शहद लेते थे। गांधी जी अपना पहला भोजन 11 बजे और दूसरा शाम को 6:15 बजे लेते थे। गांधी जी दिन में शहद और नींबू के साथ गर्म पानी लेते थे। गांधी जी ने आजादी मिलने से पहले कई उपवास रखे। आजादी के लिए संघर्ष के दौरान महात्मा गांधी ने 17 बार उपवास रखा और उनका सबसे लंबा उपवास 21 दिन का था। महात्मा गांधी ने 1913 से लेकर 1948 यानी की आजादी मिलने के बाद भी उपवास रखा। अहिंसा के इस पुजारी ने खानपान के साथ जिनते प्रयोग किए शायद ही इतिहास में किसी महापुरुष ने फूड के साथ इतने प्रयोग किए हों!
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed