फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Digestion Problem: पाचन की समस्या से रहते हैं परेशान? आहार में शामिल करिए ये चार फल, मिलेगा जल्द लाभ

Sat, 19 Aug 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Aug 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Fruits to Improve Your Digestion system, what to eat to keep your digestive system healthy
पाचन को कैसे ठीक रखें? - फोटो : Pixabay

पाचन की समस्याएं जैसे गैस, कब्ज और दस्त होना काफी कॉमन है, यह कई कारणों से हो सकता है। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी को इसके प्रमुख कारणों में से एक माना जाता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो पाचन की ये दिक्कतें सामान्य दवाओं और घरेलू उपचार से आसानी से ठीक हो जाती हैं, पर कुछ स्थितियों में ये गंभीर अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकती हैं, ऐसे में अगर आपको कुछ समय से इस तरह की दिक्क्तें अक्सर बनी रहती हैं तो इसपर ध्यान देना और समय रहते उपचार कराना बहुत जरूरी हो जाता है।



डॉक्टर कहते हैं, अपने पाचन तंत्र को प्राकृतिक रूप स्वस्थ रखने के प्रयास करते रहना सभी लोगों के लिए आवश्यक है। पेट को स्वस्थ रखने का सबसे बेहतर तरीका है कि आप आहार में अधिक से अधिक मात्रा में फाइबर वाली चीजों को शामिल करें। कुछ फल, फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचन में सुधार करने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं। इनका सेवन करने से आपको लाभ मिल सकता है।

Fruits to Improve Your Digestion system, what to eat to keep your digestive system healthy
सेब खाने से होने वाले फायदे - फोटो : istock

सेब आपके लिए कई प्रकार से लाभकारी

सेब को हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी फलों में से एक माना जाता है, कहावत भी रही है कि रोजाना एक सेब खाने वाले लोगों को डॉक्टर की जरूरत कम पड़ती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि ये फल आपके पाचन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। सेब में पेक्टिन फाइबर की मात्रा अधिक होती है और पेक्टिन कब्ज और दस्त दोनों से राहत प्रदान कर सकता है। पेक्टिन अपनी घुलनशील प्रकृति और शरीर में कोलेस्ट्रॉल या विषाक्त पदार्थों को कम करने के लिए भी जाना जाता है।

Fruits to Improve Your Digestion system, what to eat to keep your digestive system healthy
कीवी के फायदे - फोटो : Pixabay

कीवी फल से पाचन को लाभ

कीवी फल विटामिन-सी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है, यही कारण है कि इसे बेहतर इम्युनिटी वाले फलों में से एक माना जाता है पर क्या आप जानते हैं कि यह फल आपके पाचन स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी हो सकता है?

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि कीवी फल, डायट्री फाइबर का अच्छा स्रोत है, ऐसे में इसके सेवन से पेट की कई समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है। कीवी फल में एक्टिनिडिन नामक एंजाइम भी होता है जो प्रोटीन का बेहतर पाचन करने में सहायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fruits to Improve Your Digestion system, what to eat to keep your digestive system healthy
केला में फाइबर की मात्रा - फोटो : istock

केले पेट के लिए बहुत फायदेमंद

केले, अपनी उच्च मात्रा में फाइबर वाले गुणों के लिए जाने जाते हैं, घरेलू उपचार के तौर पर भी दस्त और अपच की समस्या में केले के सेवन की सलाह दी जाती रही है। आंत की समस्याओं के जोखिमों को कम करने और पाचन प्रक्रिया को तेज करने के लिए केले का सेवन किया जा सकता है। केले में एनाटासिड प्रभाव भी होता है जो पेट की परत में बनने वाले अल्सर से पेट की रक्षा करता है।

विज्ञापन
Fruits to Improve Your Digestion system, what to eat to keep your digestive system healthy
आम के क्या लाभ हैं? - फोटो : Pixabay

आम भी आपके लिए लाभकारी

आम खाना भी आपके पेट के लिए लाभकारी फलों में से एक है, यह विटामिन-सी के सबसे अच्छे स्रोतों में से भी है, यही कारण है कि इसे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाला माना जाता है। आम में कई ऐसे एंजाइम होते हैं जो प्रोटीन का आसानी से ब्रेक डाउन करने और पाचन को ठीक रखने में सहायता करते हैं। आम में फाइबर की मात्रा, पाचन तंत्र को ठीक रखने और अपशिष्टों को दूर करने में आपके लिए फायदेमंद मानी जाती है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed