फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dementia Risk: आंखों की इन समस्याओं से जानें कहीं आपको डिमेंशिया तो नहीं? ऐसे लक्षणों पर तुरंत दें ध्यान

Fri, 18 Aug 2023 07:23 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Aug 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
What are the early signs of dementia and how it affects eyes, common symptoms of dementia
डिमेंशिया के बारे में जानिए - फोटो : iStock

डिमेंशिया एक प्रकार का न्यूरोलॉजिकल विकार है जिसमें संज्ञानात्मक क्षमता समय के साथ कमजोर होने लग जाती है। आमतौर पर 60 साल की आयु में होने वाले इस रोग में सोचने, याद रखने और तर्क करने की क्षमता काफी कमजोर हो जाती है। इस तरह की समस्याओं के कारण जीवन की गुणवत्ता भी काफी कमजोर होने लगती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, डिमेंशिया से पीड़ित कुछ लोग अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं और उनके व्यक्तित्व में अप्रत्याशित बदलाव भी नजर आने लगता है। कुछ शोध में पाया गया है कि अब 50 तक की आयु वालों में भी इस रोग का निदान किया जा रहा है।

डिमेंशिया चूंकि न्यूरोलॉजिकल विकार है ऐसे में इसके लक्षण मस्तिष्क से संबंधित होते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि आंखों में होने वाली कुछ समस्याओं के आधार पर भी इस रोग की पहचान की जा सकती है? आइए इस तरह के लक्षणों के बारे में जानते हैं।

What are the early signs of dementia and how it affects eyes, common symptoms of dementia
डिमेंशिया में याददाश्त से संबंधित दिक्कत - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

लंदन में लेजर आई क्लिनिक में प्रमुख नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जोर्न स्लॉट जोर्गेनसन कहते हैं, डिमेंशिया की समस्या में याददाश्त में होने वाली परेशानियों से पहले आंखों में इसके लक्षण नजर आने लगते हैं। अध्ययनकर्ताओं की टीम ने पाया कि दृष्टि संबंधी ये समस्याएं डिमेंशिया के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकती हैं।

यूसीएसएफ वेइल इंस्टीट्यूट फॉर न्यूरोसाइंसेज के एक अध्ययन में पाया गया कि रेटिना स्कैन के माध्यम से रक्त वाहिकाओं में महत्वपूर्ण परिवर्तनों का पता लगा सकता है जो अल्जाइमर रोग और डिमेंशिया के बारे में बहुत कुछ स्पष्ट करती हैं।

What are the early signs of dementia and how it affects eyes, common symptoms of dementia
डिमेंशिया की पहचान कैसे करें? - फोटो : Pixabay

डिमेंशिया के लक्षणों के बारे में जानिए

अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि डिमेंशिया की स्थिति कई प्रकार से हमारे सोचने-समझने और समस्याओं को हल करने की क्षमता को प्रभावित करने वाली हो सकती है। इसमें सबसे पहले स्मृति हानि, निर्णय लेने में समस्या और भ्रम का अनुभव होता है। इसके अलावा कुछ लोगों को बोलने, समझने और विचार व्यक्त करने या पढ़ने-लिखने में भी कठिनाई हो सकती है।

मस्तिष्क से संबंधित इन समस्याओं के साथ डिमेंशिया के कुछ लक्षण आंखों में भी नजर आते हैं, जिनपर भी गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
What are the early signs of dementia and how it affects eyes, common symptoms of dementia
डिमेंशिया के आंखों में लक्षण - फोटो : Pixabay

पढ़ने-लिखने में कठिनाई महसूस होना

डिमेंशिया से पीड़ित लोगों को शुरुआती लक्षणों में दृष्टि में बदलाव होने लगता है, ऐसे लोगों के लिए दूरियों का अंदाजा लगाना और रंगों की पहचान करना भी कठिन हो सकता है। इस तरह की समस्याओं के कारण जब आप कुछ लिखते-पढ़ते हैं तो भी आपको कई प्रकार की समस्याओं का अनुभव होते रह सकता है। दृष्टि में महसूस होने वाले बदलाव की समस्या पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना आवश्यक होता है।

विज्ञापन
What are the early signs of dementia and how it affects eyes, common symptoms of dementia
डिमेंशिया में होने वाली समस्याएं - फोटो : Pixabay

विजुअल मेमोरी कमजोर होना

डिमेंशिया के शिकार लोगों की  विजुअल मेमोरी यानी की देखी हुई चीजों का याद रख पाना काफी कठिन होने लगता है। रोगियों के लिए चेहरों, स्थानों या वस्तुओं को याद करने में दिक्कत होने लगती है। प्रारंभिक अध्ययनों से पता चलता है कि 40-50 की आयु वाले लोगों में कई कारणों से रेटिना पतला होने लग जाता है जिसके कारण भी संज्ञानात्मक समस्याएं होने लगती हैं। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed