होटल और रेस्टोरेंट में बना लजीज और चटपटा खाना हम सबको पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्सर घर से बाहर का खाना-खाना हमारी मौत का कारण भी बन सकता है। शोधकर्ताओं को एक अध्ययन के दौरान ऐसे ही कुछ उदाहरण देखने को मिले हैं। अध्ययन की रिपोर्ट को जर्नल ऑफ़ द अकेडमी ऑफ़ न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स में प्रकाशित किया गया है। शोधकर्ताओं ने इस रिपोर्ट में बताया है कि अक्सर बाहर का खाना खाने वाले लोगों को हृदय से संबंधित बीमारियों के अलावा कैंसर जैसे गंभीर रोगों का खतरा बढ़ जाता है। बाहर का खाना और मौत के खतरे के बीच के संबंध को जानने के लिए किए गए इस अध्ययन में शोधकर्ताओं को और क्या विशेष जानने को मिला, आइए अगली स्लाइडों में जानते हैं।
अक्सर बाहर का खाना-खाते हैं तो हो जाएं सावधान, बन सकती है मौत का कारण
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Thu, 25 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन