फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: वजन बढ़ने की चिंता के बिना इन चीजों का कर सकते हैं सेवन, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद

Sat, 13 Aug 2022 12:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Aug 2022 12:51 PM IST
विज्ञापन
Foods You Can Eat a Lot of Without Gaining Weight Know Their Benefits in HIndi
वजन कम करने के लिए क्या करना चाहिए? - फोटो : iStock

वजन कम करना मौजूदा समय में लोगों के लिए बड़ा चैलेंज है। एक बार वजन बढ़ जाने के बाद इसे कम करने के लिए तमाम कोशिशों की आवश्यतकता होती है। व्यायाम से लेकर आहार में परिवर्तन तक, लोग वजन को कम करने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि वजन का बढ़ना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है। अधिक वजन वाले लोगों में हृदय रोग, डायबिटीज से लेकर कई तरह की अन्य बीमारियों के पनपने का जोखिम भी अधिक होता है। यही कारण है आहार के चयन को लेकर लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। 



क्या आप भी वजन को कंट्रोल रखने के लिए कुछ भी खाने से पहले कई बार सोचते हैं? तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आप भरपूर मात्रा में बिना वजन बढ़ने के डर के कर सकते हैं। शारीरिक पोषक के लिहाजे से भी इन चीजों को काफी लाभकारी माना जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपना सेहत ठीक रखने के लिए इन चीजों के सेवन की सलाह भी देते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Foods You Can Eat a Lot of Without Gaining Weight Know Their Benefits in HIndi
मौसमी फलों से होने वाले लाभ - फोटो : iStock

मौसमी फलों का सेवन कई प्रकार से लाभदायक

हर मौसम की अपनी कुछ खास विशेषता और पहचान होती है, मौसम के आधार पर कई प्रकार की फल और सब्जियां भी उपलब्ध होती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को आहार में मौसमी फलों-सब्जियों को जरूर शामिल करने की सलाह देते हैं। ये तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की इनसे आसानी से प्राप्ति की जा सकती है। मौसमी फलों का सेवन आपके स्वस्थ वजन के लिए भी लाभकारी होता है। 

Foods You Can Eat a Lot of Without Gaining Weight Know Their Benefits in HIndi
सूखे मेवे खाने से होने वाले लाभ - फोटो : istock

सूखे मेवे बहुत फायदेमंद

स्वस्थ और फिट शरीर के लिए सूखे मेवों के सेवन पर विशेषज्ञ जोर देते हैं। मेवे स्वस्थ वसा और प्रोटीन से भरपूर होते हैं और आपको लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकते हैं। शरीर को ऊर्जावान और स्वस्थ बनाने के लिए अखरोट, बादाम, मूंगफली, काजू और पिस्ता के रोजाना सेवन की आदत बनानी चाहिए। सूखे मेवे वजन को कंट्रोल रखने में भी आपके  लिए कई प्रकार से मददगार हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Foods You Can Eat a Lot of Without Gaining Weight Know Their Benefits in HIndi
चने खाने से क्या लाभ होता है? - फोटो : iStock

प्रोटीन का स्रोत होते हैं चने

काले हों या सफेद, दोनों प्रकार के चनों को प्रोटीन का बेहतर स्रोत माना जाता है, इनका सेवन मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है और इससे वजन बढ़ने का खतरा भी नहीं होता है। चने फाइबर का भी अच्छा स्रोत माने जाते हैं जो पेट को भरा हुआ रखने के साथ वजन को कंट्रोल रखने में आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। शाकाहारी लोगों के लिए चनों को प्रोटीन के सबसे बेहतर स्रोतों में से एक माना जाता है। 

विज्ञापन
Foods You Can Eat a Lot of Without Gaining Weight Know Their Benefits in HIndi
साबुत अनाज वाली चीजों का सेवन आवश्यक - फोटो : Pixabay

साबुत अनाज को आहार में जरूर करें शामिल

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक शोध से पता चलता है कि रिफाइंड अनाज की तुलना में साबुत अनाज का सेवन करना आपके लिए ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है। इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पेट को ठीक रखने के साथ वजन को कंट्रोल करने में आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। साबुत अनाज कैलोरी को भी कंट्रोल रखने में मददगार होते हैं और इससे मेटाबॉलिज्म भी ठीक रहता है।


----------------
नोट: यह लेख विशेषज्ञों की सलाह के  आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed