{"_id":"60c1f97d25e6f31d5b7e5ffd","slug":"foods-to-increase-good-cholesterol-in-body-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोलेस्ट्रोल की समस्या जड़ से खत्म कर देंगी ये चीजें, ऐसे बढ़ेगा अच्छा कोलेस्ट्रॉल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोलेस्ट्रोल की समस्या जड़ से खत्म कर देंगी ये चीजें, ऐसे बढ़ेगा अच्छा कोलेस्ट्रॉल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आप अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखें
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically Reviewed by Deepika Garg
श्रीमती दीपिका गर्ग
डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर
डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन
अनुभव- 28 वर्ष
लोग बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल के नाम से एकदम घबरा जाते हैं लेकिन आपके शरीर को गुड कोलेस्ट्रोल की आवश्यकता होती है। हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन को गुड कोलेस्ट्रोल कहा जाता है वहीं लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन खराब कोलेस्ट्रोल की श्रेणी में आता है इसलिए उसे नियंत्रित करना होता है। शरीर में यदि अच्छी मात्रा में गुड कोलेस्ट्रोल होता है तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है क्योंकि यह आपकी धमनियों में जमे हुए अतिरिक्त बुरे कोलेस्ट्रोल को निकाल देता है जिससे कि ह्रदय रोग से जुड़ी समस्याओं और अटैक का खतरा टल जाता है। एचडीएल का स्तर सही रहे इसके लिए जरूरी होता है कि आप अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखें। अगली स्लाइड्स से जानते हैं कि किन चीजों के सेवन से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ाया जा सकता है।
2 of 5
यह एचडीएल में वृद्धि करेंगे
- फोटो : social media
फाइबर युक्त फल
ऐसे फलों का सेवन करना जिनसे आपके शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिल सकता है, बहुत लाभदायक साबित होगा क्योंकि यह एचडीएल में वृद्धि करेंगे। सेब, नाशपाती, अमरूद जैसे फलों में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है इसलिए इनका सेवन जरूर करें। आप चाहें तो इनका रस भी पी सकते हैं या नाश्ते के रूप में भी इन्हें खा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी तरह इनका नियमित रूप से सेवन करना है।
3 of 5
अच्छे कोलेस्ट्रोल का सही स्तर बना रहेगा
- फोटो : social media
साबुत अनाज
यदि आप पहले से ही दिल की किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तब तो साबुत अनाज का सेवन आपके लिए बहुत जरूरी है। कोशिश करें कि दिन में दो बार दलिये का सेवन करें। ब्राउन राइस का सेवन भी आप कर सकते हैं क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है जो कि आपके शरीर में बुरे कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करता है। साबुत अनाज के सेवन से आपके शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रोल का सही स्तर बना रहेगा। बार-बार आपको इस संबंध में परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिन में एक बार इनका सेवन अवश्य करें
- फोटो : अमर उजाला
बीन्स
बीन्स का सेवन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने भोजन में एक कटोरी राजमा, काला मटर, दाल आदि को शामिल कर सकते हैं। इनके सेवन से शरीर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा बल्कि शरीर में एचडीएल की ही मात्रा बढ़ेगी। अच्छे कोलेस्ट्रोल के बढ़ने से बुरा कोलेस्ट्रोल अपने आप कम होने लगेगा। आप इन बीन्स को नाश्ते में भी शामिल कर सकते हैं। दिन में एक बार इनका सेवन अवश्य करें।
विज्ञापन
5 of 5
इसका उपयोग कम तापमान पर करें
- फोटो : Social media
जैतून का तेल
दिल के मरीजों के लिए या दिल को स्वस्थ रखने के लिए जैतून का तेल बहुत महत्वपूर्ण है। कोशिश करें कि आप अपना खाना किसी अन्य तेल में पकाने की बजाय जैतून के तेल में ही पकाएं। जैतून के तेल में जब भी कुछ पकाएं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि तापमान कम हो, अधिक तापमान पर यदि आप इस रखेंगे तो जैतून का तेल अपने गुण खो देगा इसलिए इसका उपयोग कम तापमान पर करें। निश्चित ही आपके गुड कोलेस्ट्रोल में वृद्धि होगी।
नोट- यह लेख आनंद वेलनेस सेंटर की डाइटीशियन दीपिका गर्ग से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। श्रीमती दीपिका गर्ग पिछले 28 सालों से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने अपनी डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।