फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आप भी तो नहीं पूछते पार्टनर से ये 4 सवाल? टूट सकता है प्यार भरा रिश्ता

Fri, 11 Jun 2021 10:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 11 Jun 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Never forget to ask your partner these four questions the relationship can break
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब हम किसी के साथ प्यार के रिश्ते में होते हैं, तो हमें अपने चारों तरफ प्यार ही प्यार नजर आता है। हम अपने पार्टनर का ध्यान रखते हैं, उनके प्रति अपनी ईमानदारी पेश करते हैं, उनका ख्याल रखते हैं, उनके लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। मतलब हम प्यार में वो सब करते हैं, जो हम शायद किसी और रिश्ते में करते हों। लेकिन आपको एक बात का ध्यान देना चाहिए कि आप अपने पार्टनर से चाहे कितना भी प्यार करते हों, लेकिन कुछ सवाल ऐसे हैं जिन्हें आपको अपने पार्टनर से भूलकर भी नहीं पूछना चाहिए। ये वो सवाल होते हैं जिन्हें अपने पार्टनर से पूछने पर कई बार रिश्तों में दरार तक आ जाती है और इसके बाद रिश्ते को टूटने में ज्यादा देर नहीं लगती। तो चलिए आपको बताते हैं कि रिलेशनशिप में आपको अपने पार्टनर से कौन से सवाल नहीं पूछने चाहिए, ताकि आपका रिश्ता हमेशा प्यार भरा बना रहे।

Relationship tips Never forget to ask your partner these four questions the relationship can break
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पिछले प्यार के बारे में

  • जब हम किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, तो इसका मतलब ये नहीं कि हम पहले किसी के साथ इस रिश्ते में न रहे हों। हर किसी का बीता वक्त होता है। ऐसे में आपको अपने पार्टनर से कभी ये नहीं पूछना चाहिए कि तुम्हारे पहले कितने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड थी? तुम्हारा रिश्ता कैसे टूटा? जैसे सवालों से आपको दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि ऐसे सवाल आपके रिश्ते पर बुरा असर डाल सकते हैं। इसलिए इन्हें नजरअंदाज करना ही बेहतर माना जाता है।
Relationship tips Never forget to ask your partner these four questions the relationship can break
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

तुम्हारी दोस्ती किनसे है?

  • भले ही आप किसी के साथ प्यार के रिश्ते में हैं, लेकिन हर किसी की एक पर्सनल लाइफ भी होती है। अगर आप अपने पार्टनर से ये पूछने की सोच रहे हैं कि, क्या तुम्हारे दोस्त लड़के/लड़कियां हैं? तुम्हारी किस से कितनी बात होती है? तो आपको इन सवालों को नहीं पूछना चाहिए। ऐसा पूछने से आपका रिश्ता बिगड़ सकता है, क्योंकि आपके पार्टनर को लगेगा कि आप उनकी लाइफ में दखल दे रहे हैं या फिर उनकी जासूसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Never forget to ask your partner these four questions the relationship can break
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

पैसों से जुड़े सवाल

  • रिश्ता भले कोई भी हो, पर अगर इन रिश्तों में पैसों की बात आती है तो इसकी वजह से कई बार रिश्ते खराब हो जाते हैं। ठीक ऐसे ही जब प्यार के रिश्ते में पैसों की बात आती है, तो रिश्ता बिगड़ भी सकता है। आपको अपने पार्टनर से कभी ये नहीं पूछना चाहिए कि तुम्हारी सैलरी कितनी है? तुम घर पर कितने पैसे देते हो? जैसे सवाल आपके रिश्ते में खटास लाने के लिए काफी हो सकते हैं। इसलिए इन सवालों से बचकर रहने में फायदा है।
विज्ञापन
Relationship tips Never forget to ask your partner these four questions the relationship can break
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

सोशल मीडिया के पासवर्ड पूछना

  • आज के दौर में हर दूसरा व्यक्ति लगभग सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। कई लोगों के प्यार के रिश्ते की शुरुआत भी सोशल मीडिया से ही होती है। वहीं, आपको अपने पार्टनर से सोशल मीडिया के पासवर्ड नहीं पूछने चाहिए। इससे आपके पार्टनर को ऐसा लग सकता है कि आप उन पर शक कर रहे हैं। इसलिए आपको पाटर्नर के सोशल मीडिया अकाउंट्स के पासवर्ड नहीं पूछने चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed