{"_id":"6ab7a41a86f30ef55d0a4be6","slug":"daughters-day-2026-date-in-india-history-significance-and-celebration-ideas-2026-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉटर्स डे 2026: 27 सितंबर को मनाया जा रहा है बेटी दिवस? जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
डॉटर्स डे 2026: 27 सितंबर को मनाया जा रहा है बेटी दिवस? जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व
Sat, 26 Sep 2026 04:34 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:34 PM IST
सार
Daughters Day 2026 In India: भारत में हर साल सितंबर के चौथे रविवार को डॉटर्स डे मनाया जाता है। 2026 में बेटी दिवस 27 सितंबर, रविवार को मनाया जा रहा है। इस दिन माता-पिता अपनी बेटियों के प्रति प्यार और गर्व जाहिर करते हैं और उनके सपनों, उपलब्धियों और व्यक्तित्व को सम्मान देते हैं।
विज्ञापन
बेटी दिवस 2026
- फोटो : Ai
विस्तार
Daughters Day Kab Hai 2026: बेटियां घर की रौनक होती हैं। वे परिवार की भावनाओं, रिश्तों और यादों को सहेजने वाली मजबूत कड़ी भी होती हैं। कभी माता-पिता की लाडली बनकर, कभी भाई-बहनों की दोस्त बनकर और कभी जिम्मेदारियों को चुपचाप संभालकर बेटियां अपने परिवार में एक खास जगह बनाती हैं। इसी रिश्ते और बेटियों के महत्व को समर्पित है बेटी दिवस।
भारत में हर साल सितंबर के चौथे रविवार को डॉटर्स डे मनाया जाता है। 2026 में बेटी दिवस 27 सितंबर, रविवार को मनाया जा रहा है। इस दिन माता-पिता अपनी बेटियों के प्रति प्यार और गर्व जाहिर करते हैं और उनके सपनों, उपलब्धियों और व्यक्तित्व को सम्मान देते हैं।
लेकिन बेटी दिवस का मतलब केवल बेटी को फूल, चॉकलेट या कोई महंगा गिफ्ट देना नहीं है। इस दिन का असली संदेश है, बेटियों को बेटों के समान सम्मान, शिक्षा, अवसर और अपने फैसले लेने की आजादी देना।
विज्ञापन
आज के समय में यह दिन परिवारों को यह याद दिलाने का अवसर भी है कि बेटी को केवल प्यार देना ही नहीं, बल्कि उसे आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए बराबर अवसर देना भी जरूरी है। तो आइए जानते हैं बेटी दिवस मनाने की जरूरत सबसे पहली बार कब महसूस की गई। इस दिन का इतिहास और महत्व क्या है। साथ ही जानिए कि बेटी दिवस भारत में कैसे मनाया जाता है।
भारत में बेटी दिवस 2026 रविवार, 27 सितंबर को मनाया जाएगा। भारत में यह दिन सितंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है।
अलग-अलग देशों और कैलेंडरों में इस दिन की तारीख अलग मिल सकती है। अमेरिका में राष्ट्रीय बेटी दिवस 25 सितंबर को मनाया जाता है, जबकि भारत में चौथे रविवार को मनाया जाता है और इस साल 27 सितंबर का दिन तय है।
डॉटर्स डे कोई सदियों पुराना पारंपरिक त्योहार नहीं है, बल्कि आधुनिक समय में लोकप्रिय हुआ एक विशेष दिवस है। इसके इतिहास को लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग दावे मिलते हैं। भारत में आधुनिक पुत्री दिवस समारोह को 2007 में आर्चीस लिमिडेट की पहल से जोड़ा जाता है। सितंबर 2007 में बेटी को बेटे के बराबर महत्व देने और लड़की को लेकर चली आ रही सामाजिक धारणाओं को बदलने की आवाज उठी। जिसके बाद बेटियों के नाम समर्पित एक दिन मनाया जाने लगा।
बेटी दिवस का सबसे बड़ा उद्देश्य बेटियों के प्रति प्यार जताने के साथ-साथ उनके अधिकारों और सम्मान को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बेटी को भी बेटे की तरह,
इसलिए बेटी दिवस केवल एक पारिवारिक जलसा नहीं, बल्कि लैंगिक समानता और बेटियों के सम्मान का संदेश देने वाला अवसर भी है।
बेटियां परिवार की जिंदगी में कई भूमिकाएं निभाती हैं। बचपन की शरारतों से लेकर बड़े होकर माता-पिता की चिंता करने तक, उनका रिश्ता समय के साथ बदलता जरूर है, लेकिन भावनात्मक जुड़ाव बना रहता है।
ऐसे में बेटी दिवस माता-पिता को अपनी बेटी से खुलकर बात करने, उसकी उपलब्धियों की सराहना करने और उसके भविष्य के सपनों को समझने का मौका देता है।
इस दिन का महत्व सिर्फ इसलिए नहीं है कि बेटी को स्पेशल महसूस कराया जाए, बल्कि इसलिए भी है कि परिवार उसके व्यक्तित्व को उसकी अपनी पहचान के साथ स्वीकार करे।
बेटी दिवस मनाने के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। छोटी-सी कोशिश भी बेटी के लिए बेहद खास याद बन सकती है।
1. बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं
फोन और काम से थोड़ा ब्रेक लेकर बेटी के साथ बैठें। उससे उसके स्कूल, कॉलेज, नौकरी, दोस्तों या भविष्य के सपनों के बारे में बात करें।
2. हाथ से लिखकर दें प्यार भरा खत
आज के डिजिटल दौर में हाथ से लिखा हुआ छोटा-सा पत्र बेहद खास हो सकता है। उसमें बेटी की कोई पुरानी याद, उसकी कोई उपलब्धि या उसके लिए अपने मन की बात लिखें।
3. उसकी पसंद का खाना बनाएं
बेटी की पसंद का खाना बनाकर या बाहर उसकी पसंद की जगह पर जाकर साथ में खाना खाएं। असली खुशी महंगे रेस्तरां से ज्यादा साथ बिताए समय में होती है।
4. उसकी उपलब्धियों को सेलिब्रेट करें
बेटी ने छोटी या बड़ी कोई उपलब्धि हासिल की है तो उसे खुलकर सराहें। उसकी मेहनत को पहचानना उसके आत्मविश्वास को मजबूत कर सकता है।
5. उसके सपनों के बारे में बात करें
सिर्फ यह न पूछें कि उसे क्या चाहिए। यह भी पूछें कि वह जिंदगी में क्या बनना चाहती है और कौन-सा सपना पूरा करना चाहती है।
6. यादगार फोटो और वीडियो बनाएं
परिवार के साथ फोटो लें, पुरानी तस्वीरें देखें और एक छोटा-सा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।
7. सबसे जरूरी तोहफा है बराबरी
इस बेटी दिवस पर बेटी को सबसे खूबसूरत तोहफा कोई महंगा सामान नहीं, बल्कि भरोसा, सम्मान, शिक्षा और अपने फैसले लेने की आजादी देना हो सकता है।

भारत में बेटी दिवस कब है?

बेटी दिवस का इतिहास क्या है?
डॉटर्स डे कोई सदियों पुराना पारंपरिक त्योहार नहीं है, बल्कि आधुनिक समय में लोकप्रिय हुआ एक विशेष दिवस है। इसके इतिहास को लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग दावे मिलते हैं। भारत में आधुनिक पुत्री दिवस समारोह को 2007 में आर्चीस लिमिडेट की पहल से जोड़ा जाता है। सितंबर 2007 में बेटी को बेटे के बराबर महत्व देने और लड़की को लेकर चली आ रही सामाजिक धारणाओं को बदलने की आवाज उठी। जिसके बाद बेटियों के नाम समर्पित एक दिन मनाया जाने लगा।
बेटी दिवस क्यों मनाया जाता है?
बेटी दिवस का सबसे बड़ा उद्देश्य बेटियों के प्रति प्यार जताने के साथ-साथ उनके अधिकारों और सम्मान को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बेटी को भी बेटे की तरह,
- अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए।
- अपने करियर का चुनाव करने का अवसर मिलना चाहिए।
- अपनी पसंद और सपनों को पूरा करने की आजादी होनी चाहिए।
- परिवार में समान सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए।
- सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिलना चाहिए।
- आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिलने चाहिए।
इसलिए बेटी दिवस केवल एक पारिवारिक जलसा नहीं, बल्कि लैंगिक समानता और बेटियों के सम्मान का संदेश देने वाला अवसर भी है।
बेटी दिवस का महत्व क्या है?
बेटियां परिवार की जिंदगी में कई भूमिकाएं निभाती हैं। बचपन की शरारतों से लेकर बड़े होकर माता-पिता की चिंता करने तक, उनका रिश्ता समय के साथ बदलता जरूर है, लेकिन भावनात्मक जुड़ाव बना रहता है।
ऐसे में बेटी दिवस माता-पिता को अपनी बेटी से खुलकर बात करने, उसकी उपलब्धियों की सराहना करने और उसके भविष्य के सपनों को समझने का मौका देता है।
इस दिन का महत्व सिर्फ इसलिए नहीं है कि बेटी को स्पेशल महसूस कराया जाए, बल्कि इसलिए भी है कि परिवार उसके व्यक्तित्व को उसकी अपनी पहचान के साथ स्वीकार करे।
बेटी दिवस कैसे मनाएं?