फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं ये चीजें, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं इनका सेवन?

Sat, 14 May 2022 10:49 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 14 May 2022 10:49 AM IST
विज्ञापन
foods to avoid to keep kidneys healthy, know what not to eat
किडनी को कैसे स्वस्थ रखा जाए - फोटो : Pixabay

किडनी, शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए किडनी की सेहत का ख्याल रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। इस अंग में होने वाली समस्याओं के कारण पूरे शरीर की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है। किडनी, रक्त से अपशिष्ट उत्पादों को बाहर निकलने में मदद करती है, जिससे शरीर में विषाक्तता का खतरा कम हो जाता है। यदि इस अंग में कोई बीमार हो जाए या फिर किडनी ठीक से काम न कर रही हो तो रक्त में विषाक्तता बढ़ने का खतरा हो सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक खान-पान और आहार से संबंधित गड़बड़ी के कारण पिछले कुछ समय से लोगों में किडनी से संबंधित कई तरह की गंभीर बीमारियों के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं।

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अपशिष्ट उत्पादों को बाहर निकालने के साथ किडनी, शरीर में खनिजों के संतुलन को बेहतर बनाए रखने में भी काफी मददगार होती है। किडनी उन हार्मोन्स का उत्पादन भी करती है जो लाल रक्त कोशिका के उत्पादन के लिए आवश्यक है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को इस आवश्यक अंग के विशेष देखभाल को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों के सेवन से परहेज किया जाना चाहिए?

foods to avoid to keep kidneys healthy, know what not to eat
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आहार का रखें ध्यान - फोटो : iStock

सोडियम का सेवन कम करें

सोडियम को सामान्यतौर पर ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाला माना जाता है। अध्ययन बताते हैं कि अधिक मात्रा में सोडियम का सेवन किडनी की समस्याओं को भी बढ़ा सकता है। सोडियम, नमक का एक मुख्य घटक है। किडनी की बीमारियों के शिकार लोगों में सोडियम का ठीक तरीके से फिल्टरेशन नहीं हो पाता है जिसके कारण रक्तचाप बढ़ने, सांस लेने में तकलीफ और हृदय-फेफड़ों की समस्याएं हो सकती हैं। भोजन में नमक की मात्रा को संतुलित रखने पर ध्यान देना आवश्यक हो जाता है। 

foods to avoid to keep kidneys healthy, know what not to eat
सही आहार का करें चयन - फोटो : istock

पोटैशियम युक्त चीजों से बचें

किडनी की बीमारी और मधुमेह के शिकार लोगों को पोटैशियम युक्त चीजों के अधिक सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। किडनी की समस्याओं में शरीर से पोटैशियम ठीक से बाहर नहीं निकल पाता है, जिससे रक्त में इसका स्तर बढ़ सकता है। यह स्थिति थकान, मांसपेशियों में कमजोरी, हृदय की समस्याओं को बढ़ावा दे सकती है। कई फलों और सब्जियों में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, इससे बचाव किया जाना आवश्यक होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
foods to avoid to keep kidneys healthy, know what not to eat
जंक फूड्स के नुकसान - फोटो : पेक्सेल्स

पैक्ड या जंक खाद्य पदार्थ 

डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और फास्ट फूड का अधिक सेवन किडनी के लिए समस्याएं बढ़ा सकता है। इन चीजों में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जिससे किडनी की समस्याएं बढ़ सकती हैं। इंस्टेंट नूडल्स, फ्रोजन पिज्जा और अन्य प्रकार के माइक्रोवेव से तैयार चीजों का अधिक सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। शोध में प्रोसेस्ड मीट या अन्य प्रकार के प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों को भी किडनी की समस्याओं को बढ़ाने वाला बताया जाता है। 

विज्ञापन
foods to avoid to keep kidneys healthy, know what not to eat
किडनी रोगी कम खाएं आलू - फोटो : Pixabay

आलू और शकरकंद

सब्जियों में आलू सबसे सहज और हर घर में प्रयोग में लाया जाता है। हालांकि जिन लोगों को किडनी से संबंधित रोगों का खतरा है उन्हें आलू और शकरकंद जैसी चीजों के अधिक सेवन से बचना चाहिए। आलू और शकरकंद में पोटैशियम की अधिकता होती है, ऐसे में यह चीजें किडनी की समस्याओं को बढ़ा सकती हैं। एक मध्यम बेक्ड आलू (156 ग्राम) में 610 मिलीग्राम पोटेशियम होता है। किडनी के रोगों में आलू का सेवन कम से कम मात्रा में करें। 

 


--------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed