फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tomato flu: कोविड-19 के बीच कई राज्यों में फैल रहा है यह दुर्लभ संक्रमण, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Fri, 13 May 2022 07:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 13 May 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
tomato flu outbreak in india, know its symptoms causes and prevention in hindi
केरल में टोमैटो फ्लू का संक्रमण - फोटो : istock

भारत सहित दुनिया के तमाम देशों के लिए इस समय कोरोना महामारी बड़ी चुनौती बनी हुई है। ओमिक्रॉन वैरिएंट की संक्रामकता और वैश्विक स्तर पर बढ़ते इसके प्रसार को देखते हुए लोगों को लगातार संक्रमण से बचाव के उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है। भारत के संदर्भ में बात करें तो यहां स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। कई राज्यों में संक्रमण के मामलों में रोजाना बढ़ोतरी रिपोर्ट की जा रही है।



केरल, कोरोना से सबसे प्रभावित राज्यों में से एक रहा है। स्वास्थ्य विभाग भले ही केरल में कोविड-19 महामारी को नियंत्रण में लाने में काफी हद तक सफल रहा हो, लेकिन अन्य रोगजनकों के कारण होने वाली संक्रामक बीमारियों ने राज्य के स्वास्थ्य प्रणाली की मुसीबतें बढ़ा रखी है।

कोरोना संक्रमण के जारी कहर के बीच राज्य में एक अन्य प्रकार के संक्रमण के बढ़ने की खबर है। कई अस्पतालों से सामने आ रही जानकारियों के मुताबिक केरल में टोमैटो फ्लू नामक एक दुर्लभ वायरल बीमारी तेजी से बढ़ रही है। अब तक राज्य में 146 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। टोमैटो फ्लू का प्रकोप दो सप्ताह पहले दक्षिणी कोल्लम जिले के कुछ क्षेत्रों से शुरू हुआ था, जोकि अब कर्नाटक और तमिलनाडु में भी बढ़ता नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर यह टोमैटो फ्लू किस तरह का संक्रमण है, साथ ही इससे सेहत को किस प्रकार का खतरा हो सकता है?

tomato flu outbreak in india, know its symptoms causes and prevention in hindi
टोमैटो फ्लू में शरीर पर लाल दाने - फोटो : Pixabay

टोमैटो फ्लू क्या है?

मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वायरल संक्रमण में शरीर पर लाल रंग के छाले बनने लगते हैं, इसी वजह से इसे टोमैटो फ्लू नाम दिया गया है। यह एक दुर्लभ वायरल बीमारी और आंत पर हमला करने वाले शिगेला बैक्टीरिया के एक रूप के कारण यह संक्रमण होता है। पांच साल या उससे कम उम्र के बच्चों में इस संक्रमण के मामले सबसे अधिक देखने को मिलते हैं। इसमें संक्रमितों के शरीर पर छाले निकलने के साथ तेज बुखार और बदन में तेज दर्द की समस्या हो सकती है।

tomato flu outbreak in india, know its symptoms causes and prevention in hindi
संक्रमण में तेज बुखार की समस्या - फोटो : iStock

टोमैटो फ्लू के क्या लक्षण हैं?

टोमैटो फ्लू को टोमैटो फीवर के नाम से भी जाना जाता है। सामान्यतौर पर इसमें संक्रमितों की त्वचा पर चकत्ते, त्वचा में जलन और निर्जलीकरण जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ रिपोर्ट के अनुसार फ्लू में थकान, जोड़ों में दर्द, पेट में ऐंठन, मतली, उल्टी, दस्त, खांसी, छींक, नाक बहना, तेज बुखार और शरीर में दर्द भी हो सकता है। वहीं कुछ मामलों पैरों और हाथों के रंग में बदलाव भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tomato flu outbreak in india, know its symptoms causes and prevention in hindi
टोमैटो फ्लू के बारे में जानिए - फोटो : istock

टोमैटो फ्लू क्यों होता है?

मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारियों के मुताबिक ज्यादातर संक्रमितों ने पहले फूड प्वाइजनिंग की शिकायत की थी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पानी और भोजन की स्वच्छता को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि बिना धुले फलों और सब्जियों के सेवन के कारण यह संक्रमण हो सकता है। शिगेला बैक्टीरिया के ऐसे स्थानों पर होने की संभावना अधिक होती है। 

विज्ञापन
tomato flu outbreak in india, know its symptoms causes and prevention in hindi
संक्रमितो का इलाज कैसे किया जाता है? - फोटो : Pixabay

टोमैटो फ्लू का क्या इलाज है?

केरल के डॉक्टर्स के मुताबिक अन्य प्रकार के फ्लू की ही तरह टोमैटो फ्लू भी संक्रामक होता है। जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि की जाती है उन्हें आइसोलेट कर देना चाहिए, क्योंकि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैल सकता है।

संक्रमितों को उचित आराम और स्वच्छता का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। संक्रमण कुछ समय बाद स्वत: ठीक हो जाता है, हालांकि इस दौरान तरल पदार्थ का सेवन  करके  निर्जलीकरण की समस्या से बचाव करते रहना बहुत आवश्यक हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed