स्वस्थ संतान हर दंपति की चाहत होती है। स्वस्थ बच्चे के जन्म के लिए स्वस्थ मां का होना बहुत जरूरी होता है, ताकि गर्भ में भ्रूण बनने से लेकर शिशु के तैयार होने तक वह हेल्दी रहे। गर्भ में शिशु का निर्माण पुरुषों के शुक्राणु और महिलाओं के अंडाणु के मेल से होता है। इसलिए महिला के स्वस्थ गर्भधारण के लिए पुरुषों के स्वास्थ्य की भी अहम भूमिका होती है। पुरुषों में स्पर्म की संख्या और गुणवत्ता ठीक न हो तो इसका असर शिशु पर पड़ता है। ऐसे में चिकित्सक भी पुरुषों की फर्टिलिटी और स्पर्म गुणवत्ता बढ़ाने वाले खाद्य की सलाह देते हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही फूड आइटमों के बारें में:
शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के लिए जरूरी है ये आहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालक
पालक में काफी मात्रा में फॉलिक एसिड होता है। ये मेल स्पर्म की क्वालिटी बेहतर करता है। रोज भोजन में पालक की साग-सबजी और उसका जूस पीने से फर्टिलिटी बढ़ती है।
अनार
तुर्की में की गई रिसर्च के मुताबिक अनार का जूस स्पर्म की संख्या और गुणवत्ता बढ़ाता है। रोज एक ग्लास अनार का जूस पीने से मेल फर्टिलिटी बढ़ती है।
जिंक युक्त फूड
पुरुषों में स्पर्म बढ़ाने में जिंक युक्त फूड मदद करते हैं। कई शोध अध्ययनों में फोलेट और जिंक के संयोजन स्पर्म को बढ़ाने वाला बताया गया है। इसके लिए अपने खानपान में रेड मीट, ओस्टर, केकड़े और झींगा मछली जैसे फूड आइटम को शामिल करना चाहिए।
ओमेगा-3 युक्त फूड
ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स खाने से स्पर्म की संख्या बढ़ती है। इसके लिए अपने खानपान में दही, पेय पदार्थ, अलसी का तेल, कैनोला तेल के अलावा सी फूड्स जैसे ट्यूना, सालमन, सार्डिन आदि शामिल करना चाहिए।