फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाढ़ के दुष्प्रभाव: दिल्ली के लोगों में बढ़ी आंखों की ये बीमारी, कहीं आपको भी तो नहीं हो रही है ऐसी दिक्कत?

Wed, 26 Jul 2023 10:07 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Jul 2023 10:07 AM IST
विज्ञापन
flood in delhi cause conjunctivitis know its causes and risk factors in hindi
कंजंक्टिवाइटिस की समस्या - फोटो : iStock

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के कारण आई बाढ़ के दुष्प्रभाव सामने आने लगे हैं। डॉक्टर कहते हैं, यह मच्छर जनित बीमारियों को बढ़ाने के साथ शरीर के कई और अंगों के लिए समस्याकारक स्थिति हो सकती है। बाढ़ के कारण कई संक्रामक बीमारियों के शिकार लोगों के मामले बढ़े हैं, बड़ी संख्या में लोग कंजंक्टिवाइटिस की दिक्कत के साथ अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। दिल्ली के डॉक्टरों द्वारा साझा की गई जानकारियों के मुताबिक आंखों की इस समस्या के रोगियों की संख्या 50-60 फीसदी तक बढ़ी है। 



कंजंक्टिवाइटिस को पिंक आइज की समस्या के रूप में जाना जाता है, यह कंजंक्टिवा नामक पारदर्शी झिल्ली में संक्रमण या सूजन की समस्या है। आमतौर पर एडेनोवायरस के कारण इस संक्रमण का खतरा सबसे अधिक होता है। यही वायरस सामान्य सर्दी और ऊपरी श्वसन तंत्र में संक्रमण का खतरा भी बढ़ा सकती है। बाढ़ के कारण भी इस समस्या का जोखिम अधिक हो सकता है।

flood in delhi cause conjunctivitis know its causes and risk factors in hindi
पिंक आइज की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay

बाढ़ के कारण बढ़ रही है दिक्कत?

डॉक्टर कहते हैं, बाढ़ और दूषित जल के कारण कई प्रकार की बैक्टीरिया के बढ़ने का  जोखिम हो सकता है जिसमें से कुछ के कारण आंखों में संक्रमण होने का भी खतरा भी रहता है। बाढ़ के चलते सिर्फ पेट में संक्रमण और मच्छर जनित बीमारियों का जोखिम नहीं है, यह कई और भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती है। 

कंजंक्टिवाइटिस अत्यधिक संक्रामक हो सकता है, आंखों के स्राव द्वारा दूषित सतहों के संपर्क में आने से यह आसानी से फैलती है। सभी लोगों को इन दिनों आंखों की देखभाल करते रहना जरूरी है।

flood in delhi cause conjunctivitis know its causes and risk factors in hindi
एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस की समस्या - फोटो : iStock

कंजंक्टिवाइटिस की समस्या के बारे में जानिए

पिंक आइज होना अधिकतर वायरल संक्रमण के कारण होने वाली समस्या है। आमतौर पर यह संक्रमण सामान्य उपचारों के माध्यम से ठीक हो जाती है, इसके गंभीर रूप लेने का खतरा कम होता है। आंखें चूंकि शरीर की सबसे नाजुक अंग हैं, इसलिए इसके विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। यदि आपको एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस की समस्या है तो इसके कारण खुजली होने, आंखों से पानी आने और सूजन का अनुभव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
flood in delhi cause conjunctivitis know its causes and risk factors in hindi
कंजंक्टिवाइटिस के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : iStock

कैसे पहचानें कहीं आपको कंजंक्टिवाइटिस तो नहीं?

कंजंक्टिवाइटिस के लक्षणों की आसानी से पहचान की जा सकती है। इसके कारण आपको एक या दोनों आंखों में लाली, खुजली होने, आंखों में किरकिरापन महसूस होने, एक या दोनों आंखों में स्राव की समस्या या प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता होने का खतरा अधिक होता है। अगर आपको कुछ समय से इस तरह की दिक्कतों का अनुभव हो रहा हे तो आपको तुरंत इलाज के लिए डॉक्टर से मिलना चाहिए।

विज्ञापन
flood in delhi cause conjunctivitis know its causes and risk factors in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पिंक आइज की समस्या से बचाव के लिए क्या करें?

डॉक्टर कहते हैं, आंखों की देखभाल करते रहना बहुत आवश्यक है। इसके लिए जरूरी है कि आंखों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।  

  • आंखों को बार-बार न छुएं।
  • अपने हाथों को धोते रहें। 
  • साफ तौलिया का प्रयोग करें और इसे किसी के साथ साझा न करें। 
  • आंखों के सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल कुछ दिनों के लिए कम कर दें। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed