फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिमाग को रखना है तंदरुस्त तो आज से खाने में शामिल करें ये पांच 'सुपरफूड'

Wed, 14 Aug 2019 07:25 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 14 Aug 2019 07:25 AM IST
विज्ञापन
five superfoods to keep your brain healthy

दिमाग बच्चे का हो या बड़ों का सभी को अपने काम के लिए दिमाग चलाना पड़ता है। लेकिन आपका दिमाग तभी साथ दे पाएगा जब उसे पोषण तत्त्व मिलेंगे। इंसान का दिमाग बेहद व्यस्त अंग है क्योंकि वो एक साथ कई काम करता है। जब आप खाली बैठे हों, तो भी दिमाग लगातार सोचने, स्टोर करने, सूचना प्राप्त करने, सांस लेने, हार्ट बीट को नियमित करने, अंगों में तालमेल बिठाने जैसे जरूरी काम कर रहा होता है। खुद ही सोचिए इतनी फुर्ती से काम करने के लिए दिमाग को कितनी एनर्जी की जरुरत पड़ती होगी। तो क्या आप वो सब खा रहे हैं जिसकी आपके दिमाग को जरुरत है? अगर नहीं तो हम आपको कुछ ऐसे फूड बताने जा रहे हैं जो आपके दिमाग को भरपूर पोषण देंगे। 

five superfoods to keep your brain healthy
केला 
केले की ताकत को कम मत आंकिएगा। केले में भरपूर विटामिन बी-कॉम्पलेक्स, खासकर बी6 और मैग्नीशियम होता है, जो नर्वस सिस्टम को शांत करता है। इसमें भारी मात्रा में ट्रिप्टोफन भी होता है, जो सेरोटोनिन में परिवर्तित हो जाता है, जिससे आपका मूड अच्छा होता है। 
five superfoods to keep your brain healthy
मेवे और बीज 
वैसे तो अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी मेवे खाने की सलाह दी जाती है। खाली समय में जब भूख लगे तो बिस्किट खाने की बजाय थोड़ा सा मेवा खा लें। अखरोट में भरपूर ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो दिमाग में उचित न्यूरॉन और तंत्रिकाओं को सुरक्षित रखने में मदद करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
five superfoods to keep your brain healthy
हल्दी 
हल्दी दिमाग की क्षमता को बढ़ाती है। यह सप्लीमेंट के तौर पर दवा का काम करती है और आपके दिमाग को समय से पहले बूढ़ा होने से रोकती है। इसमें पाया जाने वाला तत्व करक्यूमिन फ्री रैडिकल्स का सफाया करता है। 
विज्ञापन
five superfoods to keep your brain healthy
कॉफी
इसमें फ्लेवोनॉल्स होता है, जो रक्त संचार दुरुस्त करता है और ध्यान केंद्रित रखने की अवधि बढ़ाता है। इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम खनिज भी होता है, जो सेरोटोनिन के निर्माण के अलावा 300 से अधिक मेटाबॉलिज्म क्रियाओं के लिए जरूरी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed