फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निमोनिया की स्वदेशी वैक्सीन तैयार, ट्रायल में सफलता के बाद सीरम इंडिया को उत्पादन की हरी झंडी

Wed, 15 Jul 2020 04:55 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 15 Jul 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
First Indian pneumonia Vaccine by Serum Institute of India: DCGI Gives Market Approval For Pneumococcal Polysaccharide Conjugate Vaccine
Pneumonia Vaccine - फोटो : PTI

भारत में पूर्ण रूप से तैयार निमोनिया की वैक्सीन को उत्पादन की अनुमति मिल गई है। सभी चरणों के ट्रायल में सफल होने के बाद ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने इस वैक्सीन को मार्केटिंग अप्रूवल यानी बाजार में उतारने की इजाजत दे दी। पूर्ण रूप से विकसित न्यूमोकोकल पॉलीसैकराइड कंजुगेट वैक्सीन को पुणे की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है, जो विश्वभर में वैक्सीन उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी कंपनियों में गिनी जाती है। 

First Indian pneumonia Vaccine by Serum Institute of India: DCGI Gives Market Approval For Pneumococcal Polysaccharide Conjugate Vaccine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • सीरम इंस्टीट्यूट ने इस न्यूमोकॉकल पॉलीसैकराइड कंजुगेट वैक्सीन का पहले, दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल यानी सारे नैदानिक परीक्षण भारत में ही किए हैं। दावा है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब देश के अंदर ही सारे ट्रायल संपन्न हुए हैं। हालांकि गांबिया और अन्य देशों में भी कंपनी इस वैक्सीन का ट्रायल कर चुकी है। 
First Indian pneumonia Vaccine by Serum Institute of India: DCGI Gives Market Approval For Pneumococcal Polysaccharide Conjugate Vaccine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
  • सभी चरणों के क्लिनिकल परीक्षण करने के बाद कंपनी ने इस वैक्सीन के निर्माण और व्यापार की अनुमति के लिए आवेदन किया था। इस वैक्सीन के लिए गठित एक स्पेशल एक्सपर्ट्स कमिटी(SEC) की मदद से डीजीसीआई ने सभी चरणों के ट्रायल के परिणामों और डाटा की समीक्षा की और उत्पादन व मार्केटिंग अप्रूवल की अनुमति दिए जाने की सिफारिश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
First Indian pneumonia Vaccine by Serum Institute of India: DCGI Gives Market Approval For Pneumococcal Polysaccharide Conjugate Vaccine
Vaccine - फोटो : Social Media
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की विज्ञप्ति के मुताबिक, निमोनिया के क्षेत्र में यह पहला स्वदेशी रूप से विकसित वैक्सीन है। इससे पहले इस तरह के टीके की मांग काफी हद तक पूरी हुई थी, लेकिन विदेशी कंपनियों ने ही वैक्सीन बनाई थी। देश में लाइसेंस प्राप्त कंपनी द्वारा ऐसा पहली बार हुआ है। 
विज्ञापन
First Indian pneumonia Vaccine by Serum Institute of India: DCGI Gives Market Approval For Pneumococcal Polysaccharide Conjugate Vaccine
Vaccine - फोटो : Social Media
  • इस वैक्सीन का उपयोग बच्चों में 'स्ट्रैपटोकोकस निमोनिया' के कारण होने वाले आक्रामक रोग निमोनिया के खिलाफ सक्रिय टीकाकरण के लिए किया जाता है। मालूम हो कि निमोनिया विभिन्न प्रकार के होते हैं, जैसे बैक्टीरियल निमोनिया, वायरल निमोनिया, फंगल निमोनिया आदि। स्ट्रेप्टोकोकस निमोनिया सबसे आम जीवाणु है जो फेफड़ों की सूजन का कारण बनता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed