फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कहीं आपको तो नहीं ये बीमारी, हो जाएं अलर्ट वरना किडनी और हार्ट को हो सकता है खतरा

Wed, 21 Jul 2021 12:06 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Wed, 21 Jul 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
what to eat and what not to eat in hypertension, expert advice
उच्च रक्तचाप की समस्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

शरीर की कई सारी बीमारियों का अंदाजा ब्लड-प्रेशर के स्तर की जांच करके लगाया जा सकता है। अनियंत्रित ब्लड प्रेशर की स्थिति को स्वास्थ्य विशेषज्ञ बेहद खतरनाक मानते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक ब्लड-प्रेशर की समस्याओं को कई प्रकार की दीर्घकालिक बीमारियों से जोड़कर देखा जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का अनुमान है कि दुनिया भर में 1.3 अरब से अधिक लोग हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) से पीड़ित हैं। इतनी ही नहीं निम्न और मध्यम आय वाले देशों में यह स्थिति सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। डॉक्टरों के मुताबिक ब्लड प्रेशर का स्तर 140/90 होने को हाइपरटेंशन माना जाता है। 


ऐसे कई कारक हैं जो किसी व्यक्ति को उच्च रक्तचाप के खतरे में डाल सकते हैं। शारीरिक गतिविधियों की कमी, मोटापा, उचित आहार न लेना और जीवनशैली से जुड़ी आदतें आपको इस समस्या का शिकार बना सकती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उच्च रक्तचाप की समस्या के कारण लोगों में किडनी, हृदय और मस्तिष्क संबंधी रोगों का खतरा बढ़ सकता है। कई अध्ययनों में स्पष्ट हो चुका है कि आहार में बदलाव कर इस गंभीर समस्या से काफी हद तक सुरक्षित रहा जा सकता है। 

what to eat and what not to eat in hypertension, expert advice
उच्च रक्तचाप के कारण घबराहट और सांस फूलने की समस्या - फोटो : getty images

हाइपरटेंशन के क्या लक्षण हो सकते हैं?
डॉक्टरों के मुताबिक उच्च रक्तचाप वाले कुछ लोगों को सिरदर्द, सांस लेने में तकलीफ या नाक से खून आने की समस्या हो सकती है। हालांकि सभी लोगों में यह लक्षण होने जरूरी नहीं हैं। आमतौर पर ऐसे लक्षण तब होते हैं जब उच्च रक्तचाप का स्तर गंभीर या जानलेवा अवस्था में पहुंच जाता है। सामान्य तौर पर लोगों को घबराहट और सांस फूलने की समस्या हो सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक जिन लोगों को हाइपरटेंशन की समस्या हो उन्हें अपने पास इसे मापने वाली मशीन रखनी चाहिए, जिससे समय-समय पर सही स्तर का अंदाजा लगाया जा सके।

what to eat and what not to eat in hypertension, expert advice
कई कारणों से हो सकती है उच्च रक्तचाप की दिक्कत - फोटो : Pixabay
किन कारणों से होती है हाइपरटेंशन की समस्या?
डॉक्टर कहते हैं, लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कई कारणों से हो सकती है, यह हर किसी में अलग-अलग भी हो सकती है। इसलिए अपने कारणों को जानते हुए सभी लोगों को इससे बचने के प्रयास करते रहने चाहिए।
  • नींद की समस्या।
  • किडनी या हृदय संबंधी बीमारी।
  • एडर्नल ग्लैंड ट्यूमर।
  • थायरॉयड की समस्याएं।
  • कुछ लोगों को जन्मजात रक्त वाहिकाओं में दिक्कत के कारण भी हाइपरटेंशन की दिक्कत हो सकती है।
  • नशा करने से भी हाइपरटेंशन की दिक्कत बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
what to eat and what not to eat in hypertension, expert advice
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का करें सेवन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हाइपरटेंशन से बचने के क्या खाएं?
डॉक्टर बताते हैं कि रक्तचाप प्रबंधन के लिए सभी लोगों को बेरी का सेवन करना चाहिए। स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी आदि को काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा भोजन में पालक को अवश्य शामिल करें, यह रक्तचाप को नियंत्रित करने के साथ शरीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सिडेंट की पूर्ति करने में भी सहायक है। इसके अलावा सेल्मन मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, यह पोषक तत्व रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है।

विज्ञापन
what to eat and what not to eat in hypertension, expert advice
फास्ट फूड से करें परहेज - फोटो : istock

हाइपरटेंशन में किन चीजों से करें परहेज
डॉक्टर कहते हैं कि जिन लोगों को हाइपरटेंशन की समस्या हो उन्हें सबसे पहले प्रोसेस्ड फूड आइटम से दूरी बना लेनी चाहिए। पिज्जा, डिब्बाबंद खाद्य और केक आदि  प्रोसेस्ड फूड की श्रेणी में आते हैं। यह शरीर में एलडीएल या 'खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर' में वृद्धि कर सकते हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों को रेड मीट से भी परहेज करना चाहिए, रेड मीट में संतृप्त वसा की मात्रा अधिक पाई जाती है। खास बात हाइपरटेंशन के रोगियों को अचार खाने से बचना चाहिए। अचार किण्वन की प्रक्रिया के बाद बनाया जाता है, ऐसे में यह समस्या को बढ़ा सकता है।

------------
स्रोत और संदर्भ: 
Hypertension- or elevated blood pressure

अस्वीकरण नोट: यह लेख विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वेबसाइट से एकत्रित जानकारियों और विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। संबंधित विषय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से सलाह लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed