ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वैक्सीन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। शुरू से यही माना जा रहा था कि दुनिया में सबसे पहले यही वैक्सीन आएगी और कारगर साबित होगी। लेकिन सुरक्षा और साइड इफेक्ट को देखते हुए इसकी ट्रायल प्रक्रिया में देर हुई। इस वैक्सीन को भारत में पुणे की सीरम इंस्टिट्यूट तैयार कर रही है। वैक्सीन कोविशील्ड नाम से लॉन्च होगी। इस वैक्सीन को लेकर ताजा अपडेट यह है कि पीजीआई चंडीगढ़ में इस वैक्सीन के अंतिम चरण के ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मालूम हो कि देश में इस वैक्सीन के ट्रायल के लिए 17 संस्थानों का चयन किया गया है। पीजीआई, चंडीगढ़ उन्हीं में से एक है।
{"_id":"5f6c445d8ebc3edfb00e9f96","slug":"final-human-trial-of-coronavirus-vaccine-oxford-and-astrazeneca-by-serum-institute-of-india-covid-vaccine-latest-update-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश में यहां शुरू हुआ ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का अंतिम ट्रायल, जानें कितने लोगों को दी जाएगी खुराक","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
देश में यहां शुरू हुआ ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का अंतिम ट्रायल, जानें कितने लोगों को दी जाएगी खुराक
Thu, 24 Sep 2020 12:36 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Vaccine
- फोटो : iStock/Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- डाटा सेफ्टी एंड मॉनिटरिंग बोर्ड, नई दिल्ली से अप्रूवल मिलने के बाद पीजीआई, चंडीगढ़ में बुधवार से तीसरे यानी अंतिम चरण के ह्यूमन ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हुई है। ट्रायल के लिए बुधवार को पीजीआई में 10 वॉलंटियर्स को चुना गया। सभी की जरूरी जांच की गई और ट्रायल के लिए फिट पाया गया है।
Coronavirus Vaccine Update
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
- खबरों के मुताबिक, गुरुवार या या शुक्रवार को इन वॉलेंटियर्स को वैक्सीन की पहला डोज दी जाएगी। बताया जा रहा है कि वैक्सीन की पहली डोज के नतीजे 15 दिन में आ जाएंगे। फिर 29 दिन बाद उन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। मालूम हो कि तीसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल के लिए 400 से अधिक वॉलंटियर्स ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine
- फोटो : Serum/Pixabay/Twitter
- फिलहाल पीजीआई ने ट्रायल के लिए 10 वॉलंटियर्स की स्क्रीनिंग की है, ताकि उनके स्वास्थ्य के बारे में पता चल सके। जिन लोगों को दोनों डोज दे दी जाएंगी, उन्हें फॉलोअप के लिए समय-समय पर संस्थान बुलाया जाता रहेगा और प्रभाव का अध्ययन किया जाएगा। खबरों के मुताबिक बाकी के वॉलंटियर्स तय करने की प्रक्रिया और अबतक तय हुए वॉलंटियर्स को डोज देने का काम साथ-साथ चलता रहेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- पीजीआई सूत्रों के अनुसार एक-दो दिन में इनका कोविड-19 टेस्ट व अन्य टेस्ट करवाए जाएंगे। इसके बाद वैक्सीन की पहली डोज दे दी जाएगी। दूसरी डोज 29 दिन बाद दी जाएगी। वैक्सीन का असर 15 दिन में पता चलेगा। जिस भी वॉलंटियर को वैक्सीन की डोज दी जाएगी, उसे 6 महीने बाद फॉलोअप के लिए बुलाया जाएगा।