फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कहीं आप भी तो नहीं पीते हैं बहुत ज्यादा पानी? हो सकती है मौत, जानिए क्या है सही मात्रा?

Sat, 05 Jun 2021 06:08 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 05 Jun 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
excessive water intake causes death, Hyponatremia and its symptoms
ज्यादा पानी पीने के नुकसान - फोटो : Pixels

हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना खूब सारा पानी पीना चाहिए। शरीर से बैक्टीरिया को बाहर निकालने, कब्ज को कम करने, रक्तचाप को सामान्य रखने और अंगों तथा ऊतकों की रक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सभी के लिए बेहद आवश्यक है। लेकिन क्या आप जानते हैं, बहुत ज्यादा पानी पीना भी शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। इतनी ही नहीं ज्यादा मात्रा में पानी पी लेने से हाइपोनेट्रेमिया नामक एक गंभीर समस्या भी हो सकती है, और भी अचरज की बात यह है कि इससे मौत भी हो सकती है। बहुत ज्यादा पानी-पीने से मौत हो सकती है, यह सुनने में जरूर अजीब लग रहा होगा, लेकिन वास्तव में ऐसा है।


इस लेख में हम आपको बहुत ज्यादा पानी पीने से होने वाली हाइपोनेट्रेमिया की समस्या और इसके लक्षणों के बारे में बताएंगे। तो आप भी सावधान हो जाएं और उतनी मात्रा में ही पानी पिएं जिससे इस तरह की गंभीर समस्या होने का खतरा न रहे।

excessive water intake causes death, Hyponatremia and its symptoms
ज्यादा पानी पीने से हो सकती है मौत - फोटो : Social media

ज्यादा पानी पीने से मौत का मामला
बहुत ज्यादा पानी पी लेने से हुई मौत के मामले को जानने के लिए हम आपको करीब 13 साल पहले साल 2007 में ले चलते हैं। अमेरिका के एक रेडियो स्टेशन ने पानी पीने की प्रतियोगिता का आयोजन किया था। 12 जनवरी 2007 को आयोजित इस प्रतियोगिता में जेनिफर स्ट्रेंज नाम की एक महिला ने बिना पेशाब किए लगभग तीन घंटे तक लगातार पानी पिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। बाद मे रेडियो स्टेशन को इस तरह के आयोजन और महिला की मौत के लिए जिम्मेदार पाते हुए 16.5 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि ज्यादा पानी पी लेने के कारण महिला को हाइपोनेट्रेमिया की दिक्कत हो गई थी।

excessive water intake causes death, Hyponatremia and its symptoms
किडनी फेलियर के कारण हो सकती है  हाइपोनेट्रेमिया की दिक्कत - फोटो : social media
हाइपोनेट्रेमिया की समस्या क्या है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रक्त में सोडियम का स्तर बहुत कम हो जाने के कारण  हाइपोनेट्रेमिया की दिक्कत हो सकती है। यह कई अंतर्निहित स्थितियों जैसे किडनी फेल होने, बहुत अधिक पानी पीने या कुछ दवाओं के सेवन के कारण हो सकती है। सोडियम एक इलेक्ट्रोलाइट है जो शरीर में पानी और अन्य पदार्थों के स्तर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रक्त में सोडियम की मात्रा 135 (mEq/L) से कम होने पर इस तरह की दिक्कतों की खतरा बढ़ जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
excessive water intake causes death, Hyponatremia and its symptoms
 हाइपोनेट्रेमिया के लक्षणों को पहचानें - फोटो : Social media
हाइपोनेट्रेमिया के क्या लक्षण हो सकते हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हाइपोनेट्रेमिया के हल्के मामलों में सामान्य तौर पर कोई भी लक्षण नजर नहीं आते हैं। गंभीर स्थितियों में निम्न प्रकार के लक्षण देखे जा सकते हैं।
  • बहुत ज्यादा उलझन या बेचैनी होना।
  • सरदर्द, थकान और ऊर्जा में कमी महसूस होना।
  • जी मिचलाना और उल्टी।
  • मांसपेशियों में कमजोरी, ऐंठन और मरोड़
  • झटके आना या बेहोशी।
विज्ञापन
excessive water intake causes death, Hyponatremia and its symptoms
 हाइपोनेट्रेमिया की पता लगाने के लिए किया जाता है ब्लड टेस्ट - फोटो : social media
हाइपोनेट्रेमिया का पता कैसे लगाया जाता है?
हाइपोनेट्रेमिया के गंभीर मामलों में रोगी की मौत भी हो सकती है। जिन लोगों में हाइपोनेट्रेमिया के लक्षण नजर आ रहे हों उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए। ऐसे लोगों को तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता हो सकती है। स्थिति का पता लगाने के लिए डॉक्टर मेडिकल हिस्ट्री जनाने के साथ शारीरिक परीक्षण और रक्त परीक्षण कराने की सलाह दे सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed