Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
डॉक्टर हमें फिट रहने के लिए और बीमारियों से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं। कुछ लोग अपनी रूटीन में दो से तीन लीटर पानी पी जाते हैं जो कि हमारी सेहत के लिए अच्छी बात है, लेकिन इतना पानी पीकर भी अगर आपको बार-बार प्यास लगती है तो इसका मतलब है कि आपकी बॉडी आपको कुछ संकेत दे रही है, जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि बार-बार प्यास लगने से आपको यह गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए समय रहते इसका इलाज जरूर करें।
सलाह: क्या आपको भी लगती है बार-बार प्यास? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकती है गंभीर बीमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादा प्यास लगने की क्या वजह है?
- मेडिकल भाषा में ऐसी स्थिति को पॉलीडिप्सिया कहा जाता है, जिसमें एक व्यक्ति ज्यादा पानी पीता है जिसके कारण उसके शरीर में सोडियम की कमी होने लगती है। कई बार आपने यह भी नोट किया होगा कि ज्यादा पानी पीने के कारण कई बार आपका मन भी घबरा जाता है और आपको उल्टी जैसा होना लगता है।
इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
- हालांकि ज्यादा पानी पीना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है, क्योंकि हम जितना पानी पीते हैं, उससे शरीर की सारी गंदी चीजें पेशाब द्वारा निकल जाती हैं। इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। हां ज्यादा गर्मी होने के कारण या फिर ज्यादा वर्कआउट करने के कारण आपको प्यास लग सकती है, लेकिन अगर बार-बार आपको प्यास लगती है तो यह कुछ गंभीर बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं।
डिहाईड्रेशन
इसका सबसे बड़ा कारण यह हो सकता है कि आपके शरीर में पानी की कमी है जिसकी वजह से आपको बार-बार पानी की प्यास लग रही है।
लक्षण
- बार-बार प्यास लगना
- मुंह सूखना
- थकान
- उल्टी
- मतली और बेहोशी
डायबिटीज का खतरा
- अगर आपको बार-बार प्यास लगती है तो इसे नजरअंदाज न करें, क्योंकि इससे आपको डायबिटीज का खतरा हो सकता है। आजकल डायबिटीज तो आम बीमारी हो गई जो कई लोगों को है। इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, साथ ही इसका एक प्रमुख कारण यह भी है कि अगर आपको बार-बार प्यास लगती है तो हो सकता है कि आपको डायबिटीज का खतरा हो।