फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: डायबिटीज ही नहीं आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी काम आता है पिस्ता, और भी हैं इसके जादुई फायदे

Wed, 14 Apr 2021 05:06 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 14 Apr 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of Pistachio or pista in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल 
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष  


हम खुद को स्वस्थ रखने के लिए पोषण से भरे स्वादिष्ट खाने का सेवन करते हैं, ताकि हम बीमारियों से कोसों दूर रह सकें। हम स्वस्थ भोजन के अलावा भी कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिनसे हमारे शरीर को लाभ मिल सके और इन्हीं में से एक चीज है पिस्ता। पिस्ता खाने में जितना स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है, उतने ही इसके फायदे भी हैं। पिस्ता एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो हमें दिल और कैंसर जैसी बीमारियों से कोसों दूर रखने में मदद करता है। इसी तरह पिस्ता के कई जादुई फायदे हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इन फायदों के बारे में जो आपको पिस्ते के सेवन से मिल सकते हैं।  

Health benefits of Pistachio or pista in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंखों के लिए है फायदेमंद  

  • पिस्ता आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें दो एंटी-ऑक्सीडेंट्स ल्यूटिन और जॉक्सन्थिन के गुण पाए जाते हैं जो मोतियाबिंद और उम्र से प्रभावित होने वाली बीमारियों को रोकते हैं। 
Health benefits of Pistachio or pista in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज को भी करता है नियंत्रित

  • पिस्ता के सेवन से डायबिटीज में काफी फायदा मिलता है। विशेषज्ञों का मानना है कि सीमित मात्रा में पिस्ता का सेवन करने से खून में शुगर का लेवल सामान्य रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of Pistachio or pista in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आंत की हिफाजत करता है पिस्ता 

  • पिस्ता फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए ये पाचन तंत्र और आंत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। कब्ज से बचाने में भी उसकी अहम भूमिका होती है। पिस्ता खाने से पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है। उसकी वजह से सेहत ठीक रहने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
Health benefits of Pistachio or pista in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सिरदर्द में आराम देता है पिस्ता 

  • दिनभर के तनाव के कारण, या खान-पान में बदलाव के कारण थकान और सिर दर्द की परेशानी होती है। कंप्यूटर पर काम करने के कारण भी सिर में दर्द होने लगता है। पिस्ता सिर दर्द को कम करता है। पिस्ते के बीज के तेल को सिर पर लगाने सिर दर्द से राहत मिलती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed