फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या बार-बार प्यास लगना हो सकता है गंभीर बीमारियों की ओर इशारा? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Fri, 09 Apr 2021 12:24 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 09 Apr 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
excessive thirst could be sign of many diseases
आपको भी लगती है बार-बार प्यास? - फोटो : Pixels

डॉ प्रिया पाण्डेय


आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल

डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष 
Medically Reviewed by Dr. Priya pandey

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए खूब सारा पानी पीने की सलाह दी जाती है। डॉक्टरों का भी मानना है कि ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करना हमारे लिए बहुत आवश्यक हो सकता है। आमतौर पर 2 से 3 लीटर पानी पीना हमारी सेहत के लिए उपयुक्त माना जाता है, लेकिन अगर आपको इससे भी ज्यादा प्यास लगती है तो क्या इसे सामान्य माना जा सकता है? नहीं, डॉक्टर इसे सामान्य नहीं मानते हैं। अगर आपको बार-बार प्यास लगती है तो इसका मतलब है कि आपका शरीर कुछ संकेत दे रही है जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बार-बार प्यास लगने की समस्या कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकती हैं, जिनका समय रहते इसका इलाज करना जरूरी होता है।

excessive thirst could be sign of many diseases
ज्यादा प्यास लगने के कारणों को समझिए - फोटो : social media

क्यों लगती है ज्यादा प्यास?
मेडिकल टर्म में ऐसी स्थिती को पॉलीडिप्सिया कहा जाता है जिसमें एक व्यक्ति बहुत ज्यादा पानी पीता है। ज्यादा पानी पीने के कारण शरीर में सोडियम की कमी होने लगती है। कईं बार आप ने यह भी नोट किया होगा कि ज्यादा पानी पीने के कारण मन घबराने लगता है और आपको उल्टी भी महसूस हो सकती है।

excessive thirst could be sign of many diseases
ज्यादा प्यास लगना हो सकता है बीमारियों की तरफ इशारा - फोटो : Social media

इन बीमारियों का हो सकता है संकेत 
वैसे तो ज्यादा पानी पीना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है क्योंकि हम जितना पानी पीते हैं उससे शरीर के सारे टॉक्सिन पेशाब द्वारा निकल जाती हैं। इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। लेकिन अगर बार-बार आपको प्यास लगती है और पानी पीते रहने के बाद भी प्यास नहीं बुझती है तो यह कुछ गंभीर बीमारियों का लक्षण भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
excessive thirst could be sign of many diseases
कहीं आपको डिहाइड्रेशन तो नहीं? - फोटो : Pixels

डिहाईड्रेशन
ज्यादा पानी पीने का सबसे बड़ा कारण यह हो सकता है कि आपके शरीर में पानी की कमी है, जिसकी वजह से आपको बार-बार पानी की प्यास लग रही है। डिहाईड्रेशन की स्थिति में आपको निम्न लक्षणों का अनुभव हो सकता है।

  • बार-बार प्यास लगना
  •  मुंह सूखना
  • थकान
  •  उल्टी
  •  मतली 
विज्ञापन
excessive thirst could be sign of many diseases
डायबिटीज से रहें सावधान - फोटो : Pixabay

डायबिटीज का खतरा 
अगर आपको बार-बार प्यास लगती है तो इसे नजरअंदाज न करें क्योंकि इससे आपको डायबिटीज का खतरा हो सकता है। डायबिटीज के कारण खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है जिसके कराण आपकी किडनी साफ नहीं हो पाती है और शुगर पेशाब के साथ बाहर निकलता है, जिसके कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। यही बार-बार प्यास लगने की वजह बनती है।


नोट: यह लेख दिल्ली डॉ प्रिया पाण्डेय से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर प्रिया को 8 वर्षों का अनुभव है। डॉ प्रिया ने कानपुर विश्वविद्यालय से ह्यूमन न्यूट्रीशियन में स्नातक किया हुआ है। वह आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में आहार विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत हैं। डॉ प्रिया कई संस्थानों में बतौर लेक्चरर ह्यूमन न्यूट्रीशियन के छात्रों को पढ़ाती भी हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed