फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   latest study says vaccinated against shingles could slash the risk of heart disease, heart failure and stroke

शिंगल्स वैक्सीन: एक वैक्सीन का डबल कमाल, हार्ट और ब्रेन दोनों के लिए बन सकती है सुरक्षा कवच

Thu, 27 Aug 2026 01:54 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Aug 2026 01:54 PM IST
सार

अध्ययन में पाया गया है कि शिंगल्स रोग की शिंग्रिक्स वैक्सीन लेने वाले बुजुर्गों में कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा करीब 10% और हार्ट फेलियर का जोखिम 12% तक कम देखा गया। ये  पुरुषों स्ट्रोक से बचाने में कारगर पाी गई है।

विज्ञापन
latest study says vaccinated against shingles could slash the risk of heart disease, heart failure and stroke
शिंगल्स वैक्सीन हार्ट अटैक से बचा सकती है? - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

दुनियाभर में जिन बीमारियों के कारण सबसे ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है, हृदय रोग उनमें सबसे प्रमुख है। हाल के वर्षों में आपने भी कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक-हार्ट फेलियर के बढ़ते मामले जरूर नोटिस किए होंगे। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिल की समस्याओं से बचे रहने के लिए लाइफस्टाइल और खान-पान में सुधार करना सबसे जरूरी है। पर अक्सर लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि क्या कोई ऐसी वैक्सीन है जो हार्ट अटैक और दिल की बीमारियों से होने वाली मौत को कम कर सके?

विज्ञापन


इसी को लेकर एक हालिया अध्ययन में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बड़ी जानकारी साझा की है। अध्ययन में पाया गया है कि शिंगल्स रोग से बचाने के लिए दी जाने वाली शिंग्रिक्स वैक्सीन कुछ लोगों में हार्ट अटैक, स्ट्रोक के खतरे कम को करने में मदद कर सकती है। इसे पहले के अध्ययनों में डिमेंशिया से बचाने वाला भी पाया गया है। शिंगल्स या हर्पीज जोस्टर एक वायरल संक्रमण है जो शरीर पर दर्दनाक फफोले और चकत्ते पैदा करता है।
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि शिंगल्स से बचाव के लिए दी जाने वाली वैक्सीन शिंग्रिक्स लेने वाले लोगों में कुछ गंभीर हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम हो सकता है। तो क्या ये हार्ट अटैक के खतरे को कम करने की दिशा में बड़ी राहत हो सकती है?

विज्ञापन
विज्ञापन

latest study says vaccinated against shingles could slash the risk of heart disease, heart failure and stroke
हृदय रोगों के खतरे को कम कर सकती है शिंगल्स वैक्सीन - फोटो : Adobe Stock Images

कोरोनरी हार्ट डिजीज से बचाने वाली वैक्सीन

अमेरिका में 60 से अधिक उम्र के 70 हजार से अधिक लोगों पर किए गए अध्ययन में पाया गया है है कि शिंग्रिक्स लेने वालों में कोरोनरी हार्ट डिजीज का जोखिम करीब 10 प्रतिशत और हार्ट अटैक-फेलियर का जोखिम करीब 12 प्रतिशत कम देखा गया।


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैक्सीन के फायदे बुजुर्गों में देखे गए हैं। अगर 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को यह वैक्सीन दी जाए, तो बड़ी संख्या में गंभीर हृदय रोगों और उनसे होने वाली मौतों को रोका जा सकता है। यह खबर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पहले हुए अध्ययनों में शिंगल्स की वैक्सीन को डिमेंशिया के खतरे को कम करने वाला भी पाया गया है। इस बीमारी में याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है

शिंगल्स रोग के बारे में जानिए?

गौरतलब है कि शिंगल्स एक दर्दनाक बीमारी है। यह उसी वायरस के दोबारा सक्रिय होने से होती है, जो बचपन में चिकनपॉक्स यानी चेचक जैसी बीमारी का कारण बनता है। 
 

  • चिकनपॉक्स ठीक होने के बाद भी यह वायरस शरीर में छिपा रह सकता है और कई साल बाद दोबारा सक्रिय होकर शिंगल्स पैदा कर सकता है। 
  • उम्र बढ़ने के साथ शिंगल्स ज्यादा गंभीर हो सकता है। इससे लंबे समय तक नसों में दर्द बना रहता है। 
  • कुछ मामलों में इससे सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है और आंखों की रोशनी तक जाने का खतरा रहता है।
  • शिंगल्स से बचाव के लिए शिंग्रिक्स और कुछ जगहों पर जोस्टावैक्स वैक्सीन दी जाती है। 

latest study says vaccinated against shingles could slash the risk of heart disease, heart failure and stroke
शिंगल्स की वैक्सीन हो सकती है कारगर - फोटो : Adobe Stock

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया कि शिंग्रिक्स वैक्सीन लेने वालों में दिल और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बड़ी जटिलताओं का खतरा 12 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

इस अध्ययन के मुख्य शोधकर्ता और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के मनोचिकित्सा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मैक्सिम ताके कहते हैं, अगर आगे होने वाली क्लिनिकल ट्रायल में भी ये नतीजे सही साबित होते हैं, तो यह ऐसी पहली वैक्सीन हो सकती है जो दिल और दिमाग दोनों की सुरक्षा में मदद करती हो।

अध्ययन में क्या पता चला?

'नेचर मेडिसिन' जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में 60 साल से अधिक उम्र के 70 हजार से ज्यादा लोगों मेडिकल डेटा का विश्लेषण किया गया। 
 

  • शोधकर्ताओं ने करीब सात साल तक प्रतिभागियों की सेहत पर लगातार नजर रखी। 
  • शोध में पाया गया कि शिंग्रिक्स लेने वाले लोगों में कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा करीब 10 प्रतिशत कम था।
  • कोरोनरी हार्ट डिजीज का मतलब ऐसी स्थिति से है जिसमें दिल तक खून पहुंचाने वाली नसों में चर्बी जमने लगती है और खून का प्रवाह कम हो सकता है। इससे हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ सकता है।
  • शिंग्रिक्स लेने वालों में अगले सात साल के दौरान हार्ट फेलियर का खतरा भी करीब 12 प्रतिशत कम देखा गया।
  • यह फायदा पुरुषों और महिलाओं दोनों में दिखाई दिया। पुरुषों में स्ट्रोक से बचाने में भी इस वैक्सीन के फायदे देखे गए। 


हालांकि, अभी इस संबंध को पूरी तरह साबित करने के लिए कई क्लिनिकल ट्रायल चल रहे हैं।

latest study says vaccinated against shingles could slash the risk of heart disease, heart failure and stroke
हृदय रोगों से बचाव - फोटो : Adobe Stock

वैक्सीन दिल को कैसे फायदा पहुंचा सकती है?

शोधकर्ताओं ने बताया कि शिंग्रिक्स वैक्सीन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को उस वायरस को पहचानना और उससे लड़ना सिखाती है, जो शिंगल्स का कारण बनता है। लेकिन इस वैक्सीन में कुछ ऐसे पदार्थ भी होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय करने में मदद करते हैं।
 

  • रीडिंग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर इयान जोन्स का मानना है कि प्रतिरक्षा प्रणाली को मिलने वाला यह अतिरिक्त किक, शरीर में लंबे समय से चल रही सूजन को भी कम करने में मदद कर सकता है।
  • शरीर में लंबे समय तक रहने वाली ऐसी हल्की सूजन आगे चलकर नसों, दिमाग और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है।


अध्ययनकर्ता कहते हैं, यह शोध शिंगल्स वैक्सीन के स्पष्ट फायदे को मजबूत करती है। साथ ही इससे यह संकेत भी मिलता है कि उम्र बढ़ने के साथ होने वाली कई बीमारियों में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली की भूमिका हो सकती है।


--------------
स्रोत: 
Shingles vaccine could protect against stroke and heart disease, study finds


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed