फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Raksha Bandhan 2026 One Day Delhi Trip 5 Best Places To Visit With Family On A Holiday

रक्षाबंधन 2026: एक दिन की छुट्टी में दिल्ली की इन जगहों पर घूमने जाएं फैमिली, कम समय में बनेगा पूरा दिन यादगार

Thu, 27 Aug 2026 02:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 27 Aug 2026 02:02 PM IST
सार

One Day Family Trip: एक दिन में बहुत ज्यादा जगह कवर करने के बजाय ऐसी लोकेशन चुनना बेहतर है, जहां बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी एन्जॉय कर सकें। दिल्ली के कई प्रमुख ऐतिहासिक और मनोरंजन स्थलों को प्रमुख आकर्षण के तौर पर शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026 One Day Delhi Trip 5 Best Places To Visit With Family On A Holiday
रक्षाबंधन पर दिल्ली ट्रिप - फोटो : Ai

विस्तार

Raksha Bandhan Family Trip: रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को है। इस मौके पर स्कूल और दफ्तरों में अवकाश रहेगा। वैसे तो उसके बाद वीकेंड भी मिल रहा है। ऐसे में तीन दिन की छुट्टी में घूमने भी जा सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास छुट्टियां नहीं हैं तो सिर्फ एक दिन के अवकाश में शहर की कई जगहों पर घूमने जा सकते हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली में रहने वालों के लिए परिवार संग घूमने के कई विकल्प हैं। यहां इतिहास, हरियाली, मनोरंजन और परिवार के साथ समय बिताने के लिए कई जगहें हैं। एक दिन में बहुत ज्यादा जगह कवर करने के बजाय ऐसी लोकेशन चुनना बेहतर है, जहां बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी एन्जॉय कर सकें। दिल्ली सरकार और पर्यटन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी में भी शहर के कई प्रमुख ऐतिहासिक और मनोरंजन स्थलों को प्रमुख आकर्षण के तौर पर शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


इंडिया गेट और चिल्ड्रन पार्क

  • इंडिया गेट परिवार के साथ घूमने के लिए लोकप्रिय विकल्प है।
  • यहां आसपास के हरे-भरे क्षेत्र में फैमिली के साथ समय बिताया जा सकता है।
  • पास में चिल्ड्रन पार्क भी बच्चों के लिए अच्छा विकल्प है।
  • इंडिया गेट रात में रोशनी से बेहद आकर्षक नजर आता है। 


हुमायूं का मकबरा

  • अगर परिवार को इतिहास और खूबसूरत वास्तुकला पसंद है, तो हुमायूं का मकबरा जरूर जाएं।
  • यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और अपने चारबाग शैली के बगीचों व मुगल वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। 


लोधी गार्डन

  • दिल्ली के लोधी गार्डन परिवार के साथ आराम से समय बिताने के लिए बढ़िया जगह है।
  • यहां हरियाली के बीच ऐतिहासिक मकबरे और शांत वातावरण मिलता है। 


नेशनल साइंस सेंटर

  • बच्चों के साथ घूमने जा रहे हैं तो नेशनल साइंस सेंटर अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • यहां मनोरंजक तरीके से विज्ञान से जुड़ी चीजें देखने और समझने का मौका मिलता है। 


एक दिन का आसान प्लान

  • सुबह हुमायूं का मकबरा या नेशनल साइंस सेंटर से शुरुआत करें।
  • दोपहर में लंच के बाद लोधी गार्डन घूम सकते हैं और शाम को इंडिया गेट का प्लान बनाया जा सकता है।
  • अगर बच्चों को ज्यादा पसंद है तो अपनी यात्रा में किसी एक जगह को हटाकर उनके पसंदीदा आकर्षण को शामिल करें।
  • इस तरह बिना ज्यादा भागदौड़ के पूरा परिवार एक दिन की छुट्टी को यादगार बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed