फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: दिन में इससे ज्यादा न पिएं कॉफी वरना हो जाएंगे डेमेंशिया और स्ट्रोक के शिकार, अध्ययन में दावा

Wed, 28 Jul 2021 07:44 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Wed, 28 Jul 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
excessive coffee consumption increases the risk of dementia, study says
ज्यादा कॉफी पीने के हो सकते हैं कई नुकसान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

अक्सर काम के कारण होने वाली थकान और सिरदर्द को दूर करने के लिए हमें कॉफी पीने की जरूरत महसूस होती है। इसे पीने के कुछ देर बात ही शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होता है और दोबारा काम पर लग जाते हैं। पर ऐसा दिन में कितनी बार? एक, दो, चार, पांच, आठ? कहीं आप भी तो हर घंटे चाय-कॉफी नहीं पीते हैं, अगर हां तो सावधान हो जाएं। रोजाना अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन आपको मानसिक रोगों का शिकार बना सकता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि ज्यादा मात्रा में कॉफी पीने वाले लोगों को डेमेंशिया होने का खतरा बढ़ सकता है। डेमेंशिया, एक प्रकार की न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी है जिसके कारण लोगों को याददाश्त, व्यवहार परिवर्तन और संज्ञानात्मक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


साउथ ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय द्वारा किए गए हालिया अध्ययन के अनुसार ज्यादा मात्रा में कॉफी का सेवन करने वाले लोगों में डेमेंशिया की समस्या होने का खतरा हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि लोगों को रोजाना के कैफीन की मात्रा को नियंत्रित करना चाहिए, भविष्य में यह गंभीर मानसिक समस्याओं का कारण बन सकता है।
आइए आगे की स्लाइडों में इस अध्ययन और कॉफी के ज्यादा सेवन के कारण होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं।

excessive coffee consumption increases the risk of dementia, study says
ज्यादा कॉफी के सेवन से मनोरोग का खतरा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

ज्यादा मात्रा में कॉफी पीने से डेमेंशिया का खतरा
'न्यूट्रीशन न्यूरोसाइंस' जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, लोगों को कॉफी के सेवन को प्रतिबंधित करने पर ध्यान देना चाहिए। ज्यादा मात्रा में कॉफी पीने से डेमेंशिया के साथ स्ट्रोक का भी खतरा हो सकता है। 37 से 73 वर्ष की आयु वाले 17,702 प्रतिभागियों पर वैज्ञानिकों ने यह अध्ययन किया। इनमें से 53 प्रतिशत प्रतिभागियों में डेमेंशिया का खतरा अधिक पाया गया, इन लोगों के कॉफी का सेवन एक दिन में 6 कप से अधिक था। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए सभी लोगों को रोजाना मध्यम मात्रा में कॉफी का सेवन करना चाहिए।

excessive coffee consumption increases the risk of dementia, study says
मस्तिष्क को क्षति पहुंचा सकता है ज्यादा कैफीन - फोटो : Pixabay

मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा सकती है ज्यादा कैफीन
अध्ययन की प्रमुख लेखक किट्टी फाम कहती हैं, शोध के दौरान हमने पाया है कि कॉफी का ज्यादा मात्रा में सेवन मस्तिष्क की तंत्रिकाओं को क्षति पहुंचाने के साथ कई प्रकार के रसायनों के असंतुलन को भी बढ़ा देता है, जिसकी वजह से लोगों में डेमेंशिया के साथ-साथ स्ट्रोक का खतरा अधिक हो सकता है। एक दिन में छह कप से अधिक मात्रा में कॉफी के सेवन से कई प्रकार के मस्तिष्क संबंधी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। कॉफी के सेवन के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखना भी बहुत आवश्यक है। कैफीन का सेवन किसी भी रूप में अधिक करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
excessive coffee consumption increases the risk of dementia, study says
कॉफी के अधिक सेवन के दुष्प्रभाव - फोटो : Pixabay

कॉफी के ज्यादा सेवन से बढ़ सकती हैं यह समस्याएं
कई अध्ययनों के दौरान वैज्ञानिक बताते हैं कि कॉफी का अधिक सेवन स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव डाल सकता है। शरीर में कैफीन की मात्रा अधिक हो जाने पर आपको भ्रम, उल्टी और कई अन्य गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। कैफीन की मात्रा अधिक होने से पेट में एसिड भी बढ़ जाता है, जिससे अपच और पेट में खराब हो सकती है। इसके अलावा कॉफी के ज्यादा सेवन के कारण आपको बार-बार पेशाब जाने की इच्छा हो सकती है। यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को भी प्रभावित कर सकता है जिससे हड्डी पतली हो जाती है। गर्भवती महिलाओं को कैफीन के सेवन पर विशेष ध्यान देना चाहिए, गर्भावस्था में बहुत ज्यादा कॉफी पीने से भ्रूण का विकास धीमा होने के साथ गर्भपात का जोखिम भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन
excessive coffee consumption increases the risk of dementia, study says
कितना कॉफी पीना हो सकता है नुकसानदायक - फोटो : Pixabay

कितनी मात्रा में कॉफी का सेवन किया जा सकता है?
फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के सुझावों के अनुसार अधिकांश स्वस्थ वयस्कों के लिए एक दिन में 400 मिलीग्राम कैफीन के सेवन को सुरक्षित माना जा सकता है। यह दो-तीन कप कॉफी या दो एनर्जी ड्रिंक के बराबर की मात्रा है। ध्यान रखें कि हर पेय पदार्थ में कैफीन की मात्रा भिन्न हो सकती है, इसलिए उसे ध्यान में रखें। वहीं अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुसार सिर्फ एक चम्मच पाउडर कैफीन लगभग 28 कप कॉफी के बराबर हो सकती है । कैफीन का इतना उच्च स्तर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और संभवतः मृत्यु का कारण भी बन सकता है।


------------
स्रोत और संदर्भ: 
High coffee consumption, brain volume and risk of dementia and stroke

अस्वीकरण नोट: यह लेख न्यूट्रीशन न्यूरोसाइंस नामक जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। संबंधित विषय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से सलाह लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed