{"_id":"6116345b0975a11719305356","slug":"excess-consumption-of-jaggery-side-effects-unhealthy-diet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: गुड़ का अधिक सेवन फायदे की जगह पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है वजन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: गुड़ का अधिक सेवन फायदे की जगह पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है वजन
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी
गुड़ को चीनी का स्वस्थ विकल्प माना जाता है। वैसे तो दोनों में लगभग समान मात्रा में ही कैलोरी होती है, लेकिन गुड़ में कई तरह के विटामिन और खनिज मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। यही वजह है कि बहुत से लोग गुड़ का सेवन करते हैं। सुबह-सुबह चने के साथ गुड़ के सेवन को बहुत लाभदायक माना जाता है। इससे पाचन में सुधार होता है। कई लोग भोजन के बाद थोड़ा सा गुड़ खाना पसंद करते हैं। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे एनीमिया की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा आयुर्वेद के मुताबिक, आंखों की रोशनी बढ़ती है और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं गुड़ के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए अधिकतर सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्मी के मौसम में भी आप गुड़ खा सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में, क्योंकि इस मौसम में गुड़ के अधिक सेवन से नाक से खून निकलने की समस्या हो सकती है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
डायबिटीज में गुड़ का अधिक सेवन अच्छा नहीं
डायबिटीज के मरीजों को मीठे से परहेज करने की सलाह दी जाती है। चूंकि गुड़ भी मीठा होता है, ऐसे में शुगर के मरीजों का गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ सकता है और यह खतरनाक स्थिति में भी पहुंच सकता है। इसलिए सोच समझ कर ही इसका सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बढ़ सकता है वजन
आज के समय में अधिकतर लोग वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी प्रमुख वजह खानपान ही है। अगर आप सोचते हैं कि गुड़ के सेवन से वजन बढ़ने की समस्या नहीं होगी, तो आप गलत हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन करने या ज्यादा समय तक लगातार इसके सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बढ़ सकती है शरीर में सूजन
अगर आप पहले से ही सूजन की समस्या से जूझ रहे हैं तो गुड़ का सेवन बिल्कुल न करें, क्योंकि यह आपके शरीर में सूजन की समस्या को बढ़ा सकता है। इसके अलावा विशेषज्ञ अल्सरेटिव कोलाइटिस की समस्या में भी गुड़ का सेवन नहीं करने की सलाह देते हैं।
नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।