फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपको पता है आपके शरीर का यह हिस्सा लगातार खत्म हो रहा है?

Tue, 06 Feb 2018 11:41 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
Everything You Should Know About Apoptosis In Multicellular Organisms
stress

डॉ. श्रीगोपाल काबरा के मुताबिक, जिस प्रकार जैन मुनि जीवन की सार्थकता और उपादेयता के चुकने का भान होने पर संथारा कर देह त्यागते हैं, उसी प्रकार प्राणी शरीर में 'संत' कोशिकाएं भी संथारा करती हैं। वे इसलिए संथारा करती हैं, ताकि अन्य अपना सार्थक जीवन जी सकें।



भ्रूण के सृजन काल में जब अंगों का विकास हो रहा होता है, तब चयनित कोशिकाओं का अंग में समायोजन और शेष का संथारा कर विलुप्त होना एक सतत प्रक्रिया है। अंगों में समायोजित न हुई कोशिकाएं अपनी उपादेयता चूक जाने पर संथारा द्वारा अपना जीवन त्यागकर अवशोषित हो जाती हैं। हथेली में अलग-अलग उंगलियां बनती हैं, क्योंकि उनके बीच की कोशिकाएं संथारा कर विलुप्त हो जाती हैं।

Everything You Should Know About Apoptosis In Multicellular Organisms
शरीर के इस हिस्से को 'सुसाइडल बैग' भी कहते हैं

अपोप्टोसिस की क्रिया में बाधा बढ़ाती है कैंसर का खतरा
रक्त की सभी कोशिकाएंलाल, श्वेत और बिंबाणु (प्लेटलेट्स) जन्म से ही निश्चित समयोपरांत आत्महनन के लिए प्रोग्राम्ड होती हैं। लाल रक्त कोशिकाएं 120 दिन और श्वेत कोशिकाएं सात से 10 दिन में अपना कार्यकाल समाप्त कर आत्महनन कर लेती हैं। इस सुनियोजित प्रोग्राम्ड आत्महनन को 'अपोप्टोसिस' कहते हैं।

Everything You Should Know About Apoptosis In Multicellular Organisms
Blood Cells

कोशिकाओं में एक आत्महनन जीन होता है, जो एक जीन घड़ी द्वारा सक्रिय होता है। चयनित कोशिकाओं में एक जीन घड़ी प्रारंभ से ही चालू होती है, जो निर्धारित समय पर आत्महनन जीन को सक्रिय कर देती है।

कैंसर कोशिकाओं को आत्महनन के लिए प्रवृत्त करने में विकिरण और कीमोथेरेपी की मुख्य भूमिका होती है। तीव्र गति से विभाजित होती कैंसर कोशिका में आत्महनन जीन सुषुप्त होने से अमरत्व मिल जाता है, कैंसर उपचार आत्महनन जीन को वापस चैतन्य और सक्रिय कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Everything You Should Know About Apoptosis In Multicellular Organisms
Apoptosis

हर दिन मरती हैं अरबों कोशिकाएं

कैंसर उपचार में कैंसर कोशिका में कैंसरकारक अपोप्टोसिस जीन सुषुप्त करने और सक्रिय करने वाली प्रक्रियाओं में द्वंद्व होता है। अपोप्टोसिस जीन सुषुप्त रहा तो अमरत्व और सक्रिय हुआ तो नश्वरता।

कोशिका स्वयं भी अपनीआंतरिक संरचना या सक्रियता के छिन्न-भिन्न होने पर अपने आत्महनन जीन को सक्रिय कर सकती है। एक वयस्क में प्रतिदिन 50-70 अरब कोशिकाएं अपोप्टोसिस द्वारा आत्महनन करती हैं, फिर भी शरीर बना रहता है, कारण- प्रतिदिन उतनी ही नई कोशिकाएं निर्मित होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed