फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: कोरोना काल में इन वजहों से अंडे का सेवन करना हो सकता है बहुत फायदेमंद, क्या आप खाते हैं?

Tue, 04 Jan 2022 06:39 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Jan 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
egg benefits for immune system, how egg is beneficial for health
अंडे खाने के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : pixabay

शरीर के संपूर्ण पोषण के लिए आहार विशेषज्ञ उन चीजों के अधिक से अधिक सेवन पर जोर देते हैं जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। शरीर को रोजाना तमाम तरह के पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, विटामिन्स और खनिजों की आवश्यकता होती है। इनकी कमी के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में रोजाना अंडे खाना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।



अध्ययनों से पता चलता है कि अंडे को तमाम पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। अतीत में इस बारे में कुछ विवाद था कि अंडे स्वस्थ हैं या नहीं, खासकर कोलेस्ट्रॉल को लेकर। हालांकि, अध्ययनों में अंडे खाने को स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। रोजाना इसका सेवन करने वाले लोगों में कई तरह की बीमारियों का जोखिम कम होता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

egg benefits for immune system, how egg is beneficial for health
अंडे में पोषक तत्वों की मात्रा - फोटो : Pixabay

विटामिन डी का अच्छा स्रोत
विटामिन डी एक आवश्यक पोषक तत्व है जो हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के साथ शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में विशेष लाभदायक माना जाता है। अंडों को विटामिन डी का अच्छा स्रोत माना जाता है। एक मध्यम आकार के अंडे से लगभग 0.9 माइक्रोग्राम विटामिन डी प्राप्त किया जा सकता है। कोरोना के इस दौर में इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए विटामिन डी के सेवन पर जोर दिया जा रहा है। 

egg benefits for immune system, how egg is beneficial for health
इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए क्या करें - फोटो : Pixabay

इम्युनिटी को बढ़ावा देने में सहायक
अंडों का सेवन करना प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अंडे में विटामिन ए, विटामिन बी-12 और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। रोजाना नाश्ते में अंडे को शामिल करके यह सभी तरह के लाभ आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
egg benefits for immune system, how egg is beneficial for health
बेहद फायदेमंंद हैं अंडे - फोटो : Pixabay

मांसपेशियों और मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है
अंडे में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों सहित शरीर के ऊतकों को स्वस्थ बनाए रखने और उनकी मरम्मत करने में मदद करता है। इसके अलावा अंडे में विटामिन और खनिज होते हैं जो मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक होते हैं। यही कारण है कि सभी लोगों को आहार में अंडों को जरूर शामिल करना चाहिए।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed