शरीर के संपूर्ण पोषण के लिए आहार विशेषज्ञ उन चीजों के अधिक से अधिक सेवन पर जोर देते हैं जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। शरीर को रोजाना तमाम तरह के पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, विटामिन्स और खनिजों की आवश्यकता होती है। इनकी कमी के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में रोजाना अंडे खाना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।
सेहत की बात: कोरोना काल में इन वजहों से अंडे का सेवन करना हो सकता है बहुत फायदेमंद, क्या आप खाते हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विटामिन डी का अच्छा स्रोत
विटामिन डी एक आवश्यक पोषक तत्व है जो हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के साथ शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में विशेष लाभदायक माना जाता है। अंडों को विटामिन डी का अच्छा स्रोत माना जाता है। एक मध्यम आकार के अंडे से लगभग 0.9 माइक्रोग्राम विटामिन डी प्राप्त किया जा सकता है। कोरोना के इस दौर में इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए विटामिन डी के सेवन पर जोर दिया जा रहा है।
इम्युनिटी को बढ़ावा देने में सहायक
अंडों का सेवन करना प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अंडे में विटामिन ए, विटामिन बी-12 और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। रोजाना नाश्ते में अंडे को शामिल करके यह सभी तरह के लाभ आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं।
मांसपेशियों और मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है
अंडे में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों सहित शरीर के ऊतकों को स्वस्थ बनाए रखने और उनकी मरम्मत करने में मदद करता है। इसके अलावा अंडे में विटामिन और खनिज होते हैं जो मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक होते हैं। यही कारण है कि सभी लोगों को आहार में अंडों को जरूर शामिल करना चाहिए।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।