फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेजी से वजन घटाएंगी ये 5 चीजें, एक को सुबह खाली पेट ले लिया तो हफ्ते भर में छंटेगा मोटापा

Tue, 11 Feb 2020 03:06 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Tue, 11 Feb 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Effective tips to lose weight even faster
वजन कंट्रोल

बदलती लाइफ स्टाइल में सबसे ज्यादा असर मोटापे के रूप में सामने आया है। वजन बढ़ना या  ओबेसिटी होना एक बीमारी ही है। बड़ी समस्या एक्सरसाइज नहीं करना और ऐसा खाना खाना जो ना केवल शरीर को नुकसान पहुंचाता है बल्कि वजन भी बढ़ाता है। दरअसल, यदि एक बार वजन बढ़ जाए तो उसे  घटाना कोई आसान काम नहीं है। हालांकि इसे आसान बनाया जा सकता है। हफ्ते भर का समय है तो भी इतना वजन तो घटा ही सकते हैंं कि कुछ असर दिखे। बस आपको कुछ चीजों का सेवन करना जरूरी है। आइए बताते हैं कुछ ऐसी कुदरती चीजें जो आपका वजन आसानी से घटा सकते हैंं। 

Effective tips to lose weight even faster
आडू़
आडू़ 
डाइटिंग पर होने के बावजूद आडू़ हर रोज खाया जा सकता है क्योंकि ये वजन कम करता है। एक आडू़ में महज 70 कैलोरी होती है जो वजन नहीं बढ़ाती है। इसमें फाइबर भी होता है जो आंतों के लिए अच्छा होता है। 
Effective tips to lose weight even faster

टमाटर
टमाटर भी कच्चे सलाद के तौर पर रोज खाएं तो वजन छूमंतर हो जाएगा। दरअसल, टमाटर में बीटा कैरोटिन व आईकोपीन होता है जो वजन पर नियंत्रण करता है। टमाटर में ज्यादा फाइबर होता है और इसके रेशे शरीर के चयापचय प्रक्रिया में सहायक बनते हैं। यही नहीं टमाटर खून भी बढ़ाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Effective tips to lose weight even faster
cucumber

खीरा
खीरा यूं तो सलाद में शामिल है, लेकिन ये वजन कम करने का भी नायाब नुस्खा हैं। खीरे में 90 फीसदी पानी होता है इसलिए खाने से पहले खीरा खाएं ताकि पेट भरा महसूस हो। इसे नियमित तौर पर खाने से हफ्तें में दो किलो वजन तो कम हो ही जाएगा। फिलहाल सर्दियों के मौसम में भी बाजार में खीरे आ रहे हैं। गर्मी में इसे आप आसानी से खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन
Effective tips to lose weight even faster
नींबू और शहद - फोटो : social media

नींबू  और शहद 
सुबह-सुबह गर्म पानी में नींबू और एक चम्मच शहर मिलाकर पीने से भी तेजी से वजन कम होता है। यदि इसे रोजाना लेकर आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपको तुरंत फायदा मिलेगा। शहर ना केवल खून साफ करता है बल्कि इसमें प्रोटीन भी होता है। यह इंस्टंट एनर्जी भी प्रदान करता है। इसके अलावा नींबू एक  अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है जो गैस, एसीडिटी की समस्या से राहत दिलाता है। 

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। वजन बढ़ने की कई दूसरी वजहें भी हो सकती हैं। लिहाजा एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed