देशभर में होली का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया। लजीज भोजन, मिठाइयां और पकवान इस त्योहार को काफी खास बना देते हैं। हालांकि त्योहारों में गरिष्ठ और तली-भुनी चीजें अधिक खा लेने के कारण कब्ज-अपच और पाचन की कई प्रकार की दिक्कतें हो सकती हैं। इतना ही नहीं भोजन में गड़बड़ी का सेहत पर कई और तरह से भी नकारात्मक असर हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ भारी भोजन के बाद अगले दिन शरीर की आंतरिक साफ-सफाई यानी कि बॉडी को डिटॉक्स करने की सलाह देते हैं।
Health Tips: होली के बाद शरीर की अंदरूनी सफाई भी जरूरी, इन ड्रिंक्स से कर सकते हैं बॉडी डिटॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर की आंतरिक सफाई बहुत जरूरी
आहार विशेषज्ञ बताते हैं, बॉडी डिटॉक्स के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, घर पर ही मौजूद चीजों से आसानी से शरीर को अंदर से साफ किया जा सकता है।
होली के बाद अक्सर लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या देखी जाती रही है, इसलिए जरूरी है कि सबसे पहले खूब सारा पानी पिएं, शरीर में तरल पदार्थों की कमी होने से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। पानी पीने से भी शरीर से अतिरिक्त सोडियम-शुगर को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा आपको कुछ और ड्रिंक्स से लाभ मिल सकता है।
नींबू पानी और शहद के कई फायदे
बॉडी डिटॉक्स के लिए जिस पेय पदार्थ का सबसे ज्यादा सेवन किया जाता रहा है वह है नींबू-पानी। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहर डालकर इसका सेवन करना आपके लिए काफी लाभप्रद हो सकता है। इससे न सिर्फ शरीर हाइड्रेट होता है साथ ही नींबू में मौजूद विटामिन-सी की मात्रा आपको कई प्रकार के फायदे दे सकती है। रक्त शर्करा को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने के अलावा नींबू पानी पीने से आहार में गड़बड़ी के कारण हुई पाचन की दिक्कतों को भी दूर किया जा सकता है।
हर्बल टी से मिलेगा लाभ
नींबू पानी के अलावा कई प्रकार के हर्बल टी भी शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्ट माने जाते रहे हैं। जड़ी-बूटियों से युक्त चाय लिवर को फायदा देने के साथ शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती हैं। ये इम्युनिटी सिस्टम को ठीक रखने के साथ कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को भी बढ़ने से रोकने में मददगार हो सकती है।
खीरा और अदरक से बना पेय
खीरा ताजगी और ठंडक देने वाला फल है जिसके कई फायदे हैं। यह गर्मियों में पेय बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली एक अच्छी सामग्री है। डिटॉक्स ड्रिक के रूप में भी इससे लाभ पाया जा सकता है। कटे हुए खीरे और काली मिर्च-नमक को पानी में अच्छी तरह मिला लीजिए। इसमें नींबू और अदरक भी डाल सकते हैं। पेट को ठंडा करने के लिए बर्फ के टुकड़े भी मिलाए जा सकते हैं। ये एक बढ़िया डिटॉक्स ड्रिंक है, इससे शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में भी मदद मिलती है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।