फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: चाहते हैं स्वस्थ और लंबी आयु? विशेषज्ञों ने बताए सबसे प्रभावशाली एंटी-एजिंग उपाय

Sat, 03 Sep 2022 07:39 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Sep 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Effective Anti Aging Remedies tips for Healthy and long life
लंबी आयु पाने के लिए क्या करें? - फोटो : istock

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें लगता है कि अब के समय में लोगों के लिए लंबे समय तक स्वस्थ रहना या लंबे समय तक जीवित रहना मुश्किल है? अगर हां, तो आप अकेले ऐसे नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं जिस तरह से अब कम आयु में ही लोगों में कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का जोखिम बढ़ता जा रहा है, ऐसे में निश्चित ही अब लोगों के लिए 75 साल से अधिक समय तक जीना कठिन टास्क सा होता जा रहा है। हालांकि इसके लिए प्राकृतिक और पर्यावरणीय कारकों के साथ हमारी गड़बड़ जीवनशैली का भी बड़ा योगदान है। समय के साथ हमने अपने रहन-सहन और आहार को इस तरह से कर लिया है जो हमें कम उम्र में ही बीमार करती जा रही हैं। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लंबी आयु पाना इतना भी कठिन नहीं है, अगर हम दिनचर्या में कुछ एंटी-एजिंग उपायों का पालन करना शुरू कर दें। असल में कम उम्र से ही लोगों को इन उपायों पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए। शरीर को स्वस्थ रखने के साथ आपको लंबी आयु प्रदान करने में इन उपायों के लाभ हो सकते हैं। बस आपको दिनचर्या और आहार में कुछ परिवर्तन करने की जरूरत है जो आपके लंबे समय तक जीने के सपने को पूरा करने में सहायक हो सकती हैं।

Effective Anti Aging Remedies tips for Healthy and long life
बेहतर सेहत के लिए जरूरी है अच्छी नींद - फोटो : Pixabay

स्लीप साइकल को कर लें ठीक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्वस्थ और लंबी आयु प्राप्त करने के लिए सभी लोगों को अपनी नींद की गुणवत्ता और अवधि को ठीक करना बहुत आवश्यक है। अच्छी नींद आपको लंबे समय तक जीने में मदद करेगी और कई गंभीर बीमारियों से भी बचाएगी। इस बायोहैक के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें- सोने के मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, बेड पर जाने से पहले कॉफी या शराब आदि का सेवन न करें, ये आपके स्लीप साइकल को बिगाड़ देती हैं। लंबे समय तक बनी रहने वाली नींद की समस्या कई गंभीर और क्रोनिक रोगों के जोखिम को बढ़ा देती है।

Effective Anti Aging Remedies tips for Healthy and long life
नियमित योग करने से होने वाले लाभ - फोटो : istock

शारीरिक निष्क्रियता आपका सबसे बड़ा दुश्मन

यदि आपको लगता है कि शरीर को ज्यादा से ज्यादा आराम देना फायदेमंद है तो सावधान हो जाइए, ये आपकी सबसे बड़ी भूल है। शारीरिक निष्क्रियता के कारण हृदय रोग और डायबिटीज जैसी बीमारियों का जोखिम कई गुना तक बढ़ जाता है, जो समय से पहले मृत्यु के खतरे को बढ़ा देती हैं। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए नियमित रूप से योग व्यायाम की आदत जरूर बनाइए। नियमित व्यायाम एंटी-एजिंग प्रभाव को बढ़ाकर आपको स्वस्थ रखने और लंबी आयु प्रदान करने में सहायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Effective Anti Aging Remedies tips for Healthy and long life
पौधों पर आधारित आहार के लाभ - फोटो : iStock

पौधों पर आधारित आहार का करें सेवन

स्वस्थ और लंबी आयु की चाहत रखने वालों के लिए आहार का सही चयन करना बहुत आवश्यक है। पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों का सेवन करना इसमें आपके लिए मददगार हो सकता है। पौधों पर आधारित आहार शरीर को स्वस्थ रखने और शरीर के लिए आवश्यक विटामिन्स की पूर्ति करने में सहायक होते हैं। दैनिक भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियों-साग को जरूर शामिल करें, ये शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में काफी मददगार हो सकती हैं।

विज्ञापन
Effective Anti Aging Remedies tips for Healthy and long life
सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है शराब - फोटो : istock

शराब-धूम्रपान से बिल्कुल न, कैफीन की मात्रा कम

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अध्ययनों से पता चलता है कि अगर शराब-धूम्रपान से दूरा बना ली जाए तो कई ऐसी गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है जो पिछले कुछ वर्षों से कम उम्र में बढ़ते मौत के प्रमुख कारणों में से एक हैं। शराब-धूम्रपान फेफड़ों औऱ हृदय की सेहत को गंभीर क्षति पहुंचाती है। इसके अलावा कैफीन का सेवन भी कम मात्रा में ही किया जाना चाहिए। दोपहर 3 बजे के बाद कॉफी या कैफीनयुक्त पेय से बचें, ये नींद के चक्र को बिगाड़ सकती है। 

 

--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed