फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: खान-पान में बस इस एक बदलाव से सेहत को मिलेंगे कई सारे फायदे, आज से ही करें शुरुआत

Mon, 17 Mar 2025 09:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Mar 2025 09:48 PM IST
सार

चीनी की तुलना में गुड़ में कई पोषक तत्व जैसे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं। शोध के आधार पर पता चलता है चीनी का सेवन कम करना और इसकी जगह गुड़ खाना आपको कई सारे स्वास्थ्य लाभ दे सकता है।

विज्ञापन
Effect of replacing jaggery with sugar health benefits of jaggery chini ki jagah gud khane ke fayde
खान-पान को ठीक रखना जरूरी - फोटो : Freepik.com

सेहत को ठीक रखने के लिए खान-पान में सुधार करना बहुत जरूरी माना जाता है। हम जो कुछ भी खाते हैं उसका सेहत पर सीधा असर होता है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, वैश्विक स्तर पर जिस तरह की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं उससे बचे रहने के लिए कम उम्र से ही सभी लोगों को सावधानी बरतना जरूरी है।



कई शोध बताते हैं कि ज्यादा मात्रा में नमक और चीनी का सेवन आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है, इसलिए स्वस्थ रहना चाहते हैं तो सबसे पहले चीनी का सेवन कम कर दें। 

अच्छी सेहत के लिए चीनी की जगह गुड़ का सेवन करें। खानपान की आदत में बस इस एक बदलाव की मदद से आप कई बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। रिफाइंड चीनी के अधिक सेवन को डायबिटीज, हार्ट और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के साथ कैंसर के लिए भी जिम्मेदार माना जाता रहा है।

Effect of replacing jaggery with sugar health benefits of jaggery chini ki jagah gud khane ke fayde
चीनी खाने के नुकसान - फोटो : Freepik.com

चाय की जगह गुड़ खाने की बनाइए आदत

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, आज से ही चाय में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल शुरू कर दीजिए। चीनी की तुलना में गुड़ एक बेहतर विकल्प है, खासकर यदि आपको डायबिटीज या हार्ट से संबंधित समस्या है। चीनी की तुलना में गुड़ में कई पोषक तत्व जैसे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं।

विभिन्न शोध के आधार पर पता चलता है चीनी का सेवन कम करना और इसकी जगह गुड़ खाना आपको कई सारे स्वास्थ्य लाभ दे सकता है।

Effect of replacing jaggery with sugar health benefits of jaggery chini ki jagah gud khane ke fayde
गुड़ खाना सेहत के लिए लाभकारी - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज रोगी भी कर सकते हैं इसका सेवन

गुड़ को चीनी का एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प माना जाता है, जिन लोगों को डायबिटीज की दिक्कत है वह भी कम मात्रा में चाय में चीनी की जगह गुड़ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

गुड़ में फाइबर, आयरन और फोलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनकी हमारे शरीर को नियमित रूप से आवश्यकता होती है। हालांकि अगर आपका शुगर अक्सर हाई रहता है तो बिना डॉक्टर की सलाह के गुड़ का सेवन भी न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Effect of replacing jaggery with sugar health benefits of jaggery chini ki jagah gud khane ke fayde
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं? - फोटो : Adobe Stock

हार्ट हेल्थ के लिए भी इसके फायदे

चीनी का अधिक सेवन शरीर में इंफ्लेमेशन के खतरे को बढ़ा देता है जिसके कारण कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियां हो सकती हैं, वहीं चीनी की जगह गुड़ की आदत बनाना आपको इन समस्याओं से बचाने वाला हो सकता है। गुड़ में पोटैशियम और सोडियम संतुलित मात्रा में होते हैं, जिससे रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों से बचाव करता है।

विज्ञापन
Effect of replacing jaggery with sugar health benefits of jaggery chini ki jagah gud khane ke fayde
गुड़ को आहार का बनाएं हिस्सा - फोटो : Adobe stock

चीनी की जगह गुड़ खाने के और भी कई फायदे

  • गुड़ में फाइबर और पाचन एंजाइम होते हैं, जो आंतों की सफाई में मदद करते हैं। यह कब्ज, अपच और गैस की समस्या को कम करने में सहायक है।
  • गुड़ में आयरन और अन्य खनिज होते हैं जो रक्त को साफ करने और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। 
  • गुड़ आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर होता है, जिससे लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ता है और एनीमिया की समस्या दूर होती है।
  • गुड़ में मौजूद कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक हैं। 
  • चीनी की तुलना में गुड़ धीमे पचने वाला कार्बोहाइड्रेट है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
  • गुड़ शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है, लिवर को डिटॉक्स करने में भी इससे लाभ पाया जा सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed