फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दही खाने के हैं बहुत से फायदे, महिलाओं में सूजन की समस्या को करता है दूर

Sun, 18 Aug 2019 07:53 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 18 Aug 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
eating yogurt is reduce chronic inflammation in women
- फोटो : pixa
दूध और दही का सेवन करना हमेशा से ही फायदेमंद रहा है। लेकिन आजकल बहुत से लोगों में वीगन डायट का अनुसरण करने का शौक हो गया है। वीगन डायट में जानवरों से जुड़े किसी भी पदार्थ का सेवन नहीं किया जाता है। जिसमें दूध और इससे बने सारे खाद्य पदार्थ भी शामिल होते हैं। इस तरह की डायट को महिलाएं एवं पुरुष दोनों ही फॉलो कर रहें हैं। लेकिन बहुत से शोध में यह पता चला है कि दही का रोजाना सेवन करने से महिलाओं में होने वाली कई तरह की बीमारियों और सूजन को कम किया जा सकता है।

 

eating yogurt is reduce chronic inflammation in women
किन बीमारियों में करती है मदद
दही का सेवन करने से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया पनपना शुरू कर देते हैं। जो भोजन को पचने में मदद करते हैं। रोज दही खाने से गठिया और अस्थमा जैसे रोगों को घटाने में मदद मिलती है।

 

eating yogurt is reduce chronic inflammation in women
- फोटो : pixa
शोध में क्या पता चला है
जर्नल ऑफ न्यूट्रिशियन पत्रिका में प्रकाशित शोध में बताया गया है कि दही एंडोटॉक्सिन्स को रोकने में सहायक है, जो कि सूजन संबंधी मॉलिक्यूल को बढने से रोकता है। अमेरिका में विस्कॉन्सिन-मैडिसन यूनिवर्सिटी के एक सहायक प्रोफेसर ब्रैड बोलिंग ने शरीर के तंत्र पर दही के प्रभाव का अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि एस्पिरिन, नैप्रोक्सेन, हाइड्रोकोर्टिसोन और प्रीडिसोन जैसी एंटी-इनफ्लेमेट्री (सूजन संबधी) दवाओं की मदद से सूजन के प्रभाव को कम किया जा सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
eating yogurt is reduce chronic inflammation in women
महिलाओं पर किया अध्ययन 

शोधकर्ताओं ने कुछ महिलाओं को शोध में शामिल किया। जिन्हें प्रतिदिन कुछ मात्रा में दही का सेवन करने के लिए दिया गया। इसके अलावा कुछ महिलाओं को बिना दूध वाले पदार्थ खाने को दिए गए। दो महीने के बाद महिलाओं के रक्त की जांच में पाया गया कि जिन महिलाओं ने लगातार दो महीने तक दही का सेवन किया है उनके रक्त में सूजन की मात्रा में कमी देखी गई।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed