{"_id":"5d57be488ebc3e899204d138","slug":"know-the-reason-behind-migraine-and-these-home-remedies-will-be-helpful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सही समय पर ऐसे पहचानें माइग्रेन के लक्षण, पांच उपायों से मिल सकती है राहत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सही समय पर ऐसे पहचानें माइग्रेन के लक्षण, पांच उपायों से मिल सकती है राहत
Sat, 17 Aug 2019 05:51 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 17 Aug 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
माइग्रेन की समस्या से आजकल बहुत से लोग घिरे हुए हैं। सिर में होने वाली इस समस्या में ज्यादातर आधे सिर में दर्द होता है। लेकिन बहुत बार पूरे सिर में हो रहे दर्द को लेकर लोग लापरवाही कर देते हैं। जबकि यह भी एक तरह का माइग्रेन ही होता है। इसमें दर्द एक घंटे से लेकर पूरे 72 घंटे तक हो सकता है। अगर आपको भी इस तरीके से सिर में दर्द होता है तो सबसे पहले इसके कारण जाने कि ये माइग्रेन के लक्षण हैं या नहीं।
Trending Videos
- फोटो : pixa
कैसे होता है माइग्रेन
माइग्रेन की समस्या का सबसे बड़ा कारण मस्तिष्क में न्यूरोकेमिकल बदलाव और रसायनों खासतौर पर सेरोटोनिन में असतुलन की वजह से माइग्रेन की परेशानी हो जाती है। सेरोटोनिन का स्तर कम होने पर न्यूरोपेप्टाइड का स्राव मस्तिष्क के बाहरी हिस्से में पहुंच कर माइग्रेन पैदा करता है। लेकिन फिर भी माइग्रेन के ठीक-ठीक कारणों के बारे में अभी भी चिकित्सकों में मतभेद रहता है। माइग्रेन के होने के ये कारण प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं।
माइग्रेन की समस्या का सबसे बड़ा कारण मस्तिष्क में न्यूरोकेमिकल बदलाव और रसायनों खासतौर पर सेरोटोनिन में असतुलन की वजह से माइग्रेन की परेशानी हो जाती है। सेरोटोनिन का स्तर कम होने पर न्यूरोपेप्टाइड का स्राव मस्तिष्क के बाहरी हिस्से में पहुंच कर माइग्रेन पैदा करता है। लेकिन फिर भी माइग्रेन के ठीक-ठीक कारणों के बारे में अभी भी चिकित्सकों में मतभेद रहता है। माइग्रेन के होने के ये कारण प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं।
- फोटो : pixa
ये हैं कारण
अगर किसी के परिवार में पहले से ही माइग्रेन की समस्या होती है तो संभव है कि आगे आने वाली पीढ़ी को ये परेशानी हो जाए। इसके साथ ही शरीर में हो रहे कई तरह के बदलाव के कारण भी माइग्रेन की समस्या हो जाती है। इसलिए यह समस्या ज्यादातर महिलाओं में होती है। मासिक धर्म, रजनोवृत्ति और गर्भावस्था के कारण महिलाओँ में सिर दर्द की शिकायत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एलोपैथी की कुछ दवाओं के वजह से भी माइग्रेन हो सकता है। इसीलिए महिलाओं में गर्भनिरोधक गोलियों को लेने के कारण भी माइग्रेन हो जाता है। कई बार रोशनी या तेज महक, शोर-शराबा या किसी संवेदनात्मक उत्तेजना की वजह से भी माइग्रेन की बीमारी हो जाती है।
विज्ञापन
- फोटो : pixa
लक्षण पहचानें
माइग्रेन की पहचान ऑरा से की जाती है। ऑरा दृष्टि संबंधी ऐसा लक्षण है, जिसमें रोगी को रह-रहकर आड़ी-टेढ़ी रेखाएं, रोशनी की चमकदार लकीरें और आंखों के सामने काले-काले धब्बे दिखाई देते हैं। इसके अलावा मरीज के आधे सिर में तीव्र दर्द महसूस होता है। तेज गंध या आवाज से भी संवेदनशीलता बढ़ जाती है।