फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: भुना हुआ भुट्टा खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, बस बरतें ये सावधानी

Sun, 13 Jul 2025 05:23 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 13 Jul 2025 05:23 PM IST
सार

Corn Nutrition Benefits: बारिश के मौसम में ठंडक के बीच गरमागरम भुना भुट्टा खाने का मजा ही कुछ और है। वैसे तो लोग इसे अपने स्वाद के लिए खाते हैं, लेकिन ये आपके सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Eating Roasted Corn Health Benefits And Precautions Bhuna Bhutta Khane ke Fayde
भुना हुआ भुट्टा - फोटो : Adobe Stock

 

Roasted Corn Benefits: मानसून का मौसम आते ही, बारिश की फुहारों के बीच गरमागरम भुना हुआ भुट्टा खाने का अपना ही आनंद है। सड़क किनारे कोयले की धीमी आंच पर भुनते भुट्टे की खुशबू और उसका चटपटा स्वाद, किसी को भी अपनी ओर खींच लेता है। अक्सर लोग इसे सिर्फ अपने स्वाद के लिए खाते हैं, लेकिन इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

भुट्टा फाइबर, विटामिन, खनिज और शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो हमारे शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। खासकर मानसून के दौरान, जब हमारा पाचन अक्सर धीमा पड़ जाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) कमजोर हो सकती है, भुना हुआ भुट्टा एक पौष्टिक और आसानी से पचने वाला विकल्प है। हालांकि, इसका पूरा लाभ उठाने के लिए कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है। आइए, इस लेख में हम भुने भुट्टे के अद्भुत फायदों और इसे खाते समय ध्यान रखने वाली बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Eating Roasted Corn Health Benefits And Precautions Bhuna Bhutta Khane ke Fayde
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com

पाचन और ऊर्जा में सुधार
भुना हुआ भुट्टा फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। यह कब्ज को रोकता है और आंतों की गतिशीलता को बढ़ाता है। मानसून में जब भारी भोजन से पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं, ऐसे में भुट्टा हल्का और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। 


ये भी पढ़ें- Heart Problem: अध्ययन में हृदय रोगों के 'हिडेन रिस्क' का खुलासा, महिलाएं हो जाएं सावधान; जानिए शोध की महत्वपूर्ण बातें
 
Eating Roasted Corn Health Benefits And Precautions Bhuna Bhutta Khane ke Fayde
भुना हुआ भुट्टा - फोटो : Adobe Stock

इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं, जो थकान को दूर करता है। भुना हुआ भुट्टा खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे अनावश्यक स्नैकिंग कम होती है। इसे नींबू और नमक के साथ खाने से स्वाद और पाचन दोनों बढ़ते हैं।


ये भी पढ़ें- Alert: भारतीयों की ये एक गड़बड़ आदत बनती जा रही है 'साइलेंट महामारी' का कारण, ICMR की सख्त चेतावनी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Eating Roasted Corn Health Benefits And Precautions Bhuna Bhutta Khane ke Fayde
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Freepik.com

हृदय और इम्यूनिटी के लिए लाभ
भुट्टे में मैग्नीशियम, पोटैशियम, और एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं और रक्तचाप को संतुलित रखते हैं। भुट्टे में मौजूद विटामिन C इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जो मानसून में सर्दी-जुखाम और वायरल इंफेक्शन से बचाव करता है। भुना हुआ भुट्टा एक हेल्दी और नेचुरल स्नैक है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। 

विज्ञापन
Eating Roasted Corn Health Benefits And Precautions Bhuna Bhutta Khane ke Fayde
भुना हुआ भुट्टा - फोटो : Adobe Stock
सावधानियां

भुना हुआ भुट्टा खाते समय कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी होता है। 
  • अधिक मात्रा में खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है, जिससे गैस या अपच हो सकती है। 
  • मानसून में स्वच्छता का ध्यान रखें, सड़क किनारे बिकने वाला भुट्टा अगर साफ-सुथरे तरीके से नहीं भूना गया हो, तो बैक्टीरियल इंफेक्शन का जोखिम रहता है। 
  • अगर किसी को पहले से पेट खराब है और लूज मोशन हो रहा है, तो उसे भुट्टा खाने के परहेज करना चाहिए।
  • भुटा को अच्छे से भुनकर ही खाना चाहिए, क्योंकि अधपका भुट्टा आपको पाचन को प्रभावित कर सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed