फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंबी उम्र पाना चाहते हैं तो इस तरह करें फल और सब्जियों का सेवन

Sat, 25 Feb 2017 02:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
eating fruits ten times a day is beneficial for health
फल

दिन भर में 10 बार फल और सब्जियां खाने से आप लंबा जीते हैं। इम्पीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने 20 लाख लोगों पर अध्ययन के बाद ये बात कही है। शोध में पाया गया कि खाने की ऐसी आदत से हर साल 78 लाख लोग असमय होने वाली मौत से बच सकते हैं। टीम ने उन फलों और सब्जियों की भी पहचान की है जिनसे कैंसर और ह्रदय रोग का खतरा कम होता है। 

लंबी उम्र पाना चाहते हैं तो इस तरह करें फल और सब्जियों का सेवन

eating fruits ten times a day is beneficial for health
फल

वैज्ञानिकों के मुताबिक एक बार में फल या सब्जी का 80 ग्राम लें। यह एक छोटे केले, एक नाशपाती या, मटर या पालक के तीन भर कर चम्मच के बराबर होता। फल और सब्जी की इतनी मात्रा दिन भर में 10 बार लेनी है। 20 लाख लोगों की खाने की आदतों पर लगभग 95 अलग अलग अध्ययन किए गए। पाया गया कि यदि आप हरी सब्जियां (जैसे कि पालक), पीली सब्जियां (जैसे कि पीली मिर्च) और क्रूसीफेरस वेजिटेबल (जैसे कि फूलगोभी) खाते हैं तो आपको कैंसर होने का कम खतरा होता है। 

लंबी उम्र पाना चाहते हैं तो इस तरह करें फल और सब्जियों का सेवन

eating fruits ten times a day is beneficial for health
फल
इसी तरह आपको ह्रदय रोग और दिल के दौरे का खतरा कम होगा यदि आप सेव, नाशपाती, खट्टे फल, सलाद, हरी पत्तेदार सब्जियां, क्रूसीफेरस वेजिटेबल खाते हैं। शोध के नतीजे इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित हुए हैं। इसमें असमय मौत के खतरे के बारे में भी बताया गया है। जो दिन भर में कोई फल या सब्जी नहीं खाते उनकी तुलना में, इनको एक निश्चित मात्रा में लेने वालों को होने वाले ह्रदय रोग, कैंसर, अकाल मौत के खतरे को आंकने की कोशिश की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी उम्र पाना चाहते हैं तो इस तरह करें फल और सब्जियों का सेवन

eating fruits ten times a day is beneficial for health
फल

पता चला कि फल-सब्जियों का 200 ग्राम खाने से ह्रदय रोग का खतरा 13 फीसदी और 800 ग्राम से 28 फीसदी कम होता है। कैंसर का खतरा 200 ग्राम से 4 फीसदी जबकि 800 ग्राम से 13 फीसदी होता है तो असमय मौत का खतरा फल-सब्जियों का 200 ग्राम से 15 फीसदी जबकि 800 ग्राम खाने से 31 फीसदी कम होता है। शोध में शामिल डॉक्टर डागफिन ऑन कहते हैं, 'फल और सब्जियां खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड प्रेशर कम होता है। 

विज्ञापन

लंबी उम्र पाना चाहते हैं तो इस तरह करें फल और सब्जियों का सेवन

eating fruits ten times a day is beneficial for health
फल

यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाता है। साथ ही इनसे रक्त धमनियां सेहतमंद होती हैं।' उनके मुताबिक, 'इनमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण ये फायदेमंद होते हैं। जैसे कि इनमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये डीएनए में होने वाली किसी भी क्षति को कम करते हैं। इससे कैंसर का कम खतरा होता है।' हालांकि लोग लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर दिन भर में पांच बार (400 ग्राम) खाने का सुझाव भी कम ही मान पाते हैं। लंदन में तो इतनी मात्रा में फल-सब्जियां केवल तीन में से एक व्यक्ति ही खा पाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed