Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
स्वस्थ खाना शरीर को भी स्वस्थ रखता है। यही वजह है कि तमाम डॉक्टर और डायटिशियन ऐसा आहार लेने की सलाह देते हैं, जो पोषण से भरपूर हो और आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कभी-कभी अधिक स्वस्थ खाना भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है और बीमारियां पैदा कर सकता है। खाने से जुड़ी बीमारियों को 'ईटिंग डिसऑर्डर' कहा जाता है। यह डिसऑर्डर किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकता है। बुलिमिया नर्वोसा भी एक ईटिंग डिसऑर्डर है, जो गंभीर और जानलेवा है। इस बीमारी में व्यक्ति अनियंत्रित खाना खाने का शिकार हो जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि बुलिमिया नर्वोसा से पीड़ित लोग हमेशा भोजन करते पाए जाते हैं और ऐसे में वह बहुत ज्यादा खाना खा लेते हैं और उसके बाद मोटापे के डर से व्यायाम करने लगते हैं।
{"_id":"60e2b99e8ebc3eccca2e4d49","slug":"eating-disorder-bulimia-nervosa-symptoms-and-risk-factors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलिमिया नर्वोसा: गंभीर और जानलेवा है यह ईटिंग डिसऑर्डर, लक्षणों को न करें नजरअंदाज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बुलिमिया नर्वोसा: गंभीर और जानलेवा है यह ईटिंग डिसऑर्डर, लक्षणों को न करें नजरअंदाज
Mon, 05 Jul 2021 04:52 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 05 Jul 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बुलिमिया नर्वोसा के लक्षण क्या हैं?
- अधिक मात्रा में भोजन करना
- अधिक व्यायाम करना
- खुद को उल्टी करने के लिए मजबूर करना
- शरीर का आकार असामान्य होना
- गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं (जैसे- गैस, कब्ज)
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विशेषज्ञ कहते हैं कि ईटिंग डिसऑर्डर और भी कई तरह के होते हैं, जिसमें एनोरेक्सिया नर्वोसा, ऑर्थोरेक्सिया नर्वोसा और बिंज ईटिंग डिसऑर्डर शामिल हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि एनोरेक्सिया एक मानसिक स्थिति है, जिससे पीड़ित लोग अपने वजन को लेकर बहुत अधिक संजीदा हो जाते हैं और ऐसे में वो अधिक डाइटिंग और व्यायाम का सहारा लेते हैं। ऐसे लोगों को लगता है कि अगर वो खाना खाएंगे तो मोटे हो जाएंगे। इसके कारण वो अनियमित और कम खुराक लेने लगते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
एनोरेक्सिया नर्वोसा के लक्षण क्या हैं?
- अधिक वजन घटना
- बेहोशी, चक्कर आना
- थकान, अनिद्रा
- कब्ज की समस्या
- महिलाओं में मासिक धर्म की अक्षमता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ऑर्थोरेक्सिया नर्वोसा
- इस विकार से पीड़ित लोगों में सुडौल मांसपेशियों और एब्स के लिए कम कैलोरी वाला खाना और ज्यादा वर्जिश करने की 'सनक' हो जाती है, यानी पीड़ित व्यक्ति जुनूनी व्यवहार का शिकार हो जाता है। वो स्वस्थ आहार को लेकर बेहद चिंतित रहते हैं और अपने आहार को कम कर लेते हैं, केवल विशेष खाद्य पदार्थों को ही वह अपने आहार में शामिल करते हैं। अगर इसका इलाज न किया जाए तो यह कुपोषण और मानसिक सेहत की जटिलताएं पैदा कर सकता है। हानिकारक या जंक फूड बिल्कुल नहीं खाना और आहार में सलाद का सेवन करना इसके लक्षणों में शामिल हैं।