फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंह में छाले होने पर इन चीजों का करें सेवन, जल्द मिलेगी राहत

Tue, 23 Mar 2021 04:04 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 23 Mar 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
eat this things in mouth ulcer in hindi
शरीर में पानी की कमी होती है तो इसका सीधा प्रभाव पेट पर पड़ता है - फोटो : Social Media

गर्मियों में मुंह में छाले की समस्या अधिकांश लोगों को होती है। यदि हमारा खान-पान सही नहीं होता है, शरीर में पानी की कमी होती है तो इसका सीधा प्रभाव पेट पर पड़ता है और पेट खराब होते ही मुंह में छाले होने लगते हैं। मुंह में छाले होने पर व्यक्ति कुछ खाने-पीने में असमर्थ हो जाता है, ऐसे में यदि आप कुछ नहीं खाते हैं तो भी आपके लिए तकलीफ है और मसालेदार खाना खाने से भी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि ऐसी स्थिति में आप किन चीजों का सेवन करेंगे तो आपको छालों से जल्दी राहत मिल सकती है। अगली स्लाइड्स से डॉ अनिकेत दीक्षित, जनरल फिजिशियन,वेदांत हॉस्पिटल, इंदौर से जानिए किन चीजों का सेवन आपको करना चाहिए। 

eat this things in mouth ulcer in hindi
दलिया खाने से छालों पर दर्द भी नहीं उठता है - फोटो : social media

दलिया 
मुंह में छाले होने पर फाइबर युक्त भोजन करना चाहिए। वैसे तो बहुत सारी चीजों से हमें फाइबर मिलता है लेकिन छालों की समस्या में हम हर तरह का भोजन नहीं कर पाते हैं इसलिए हमें दलिये का सेवन करना चाहिए। दलिया खाने से छालों पर दर्द भी नहीं उठता है। नमकीन दलिया खाने में यदि फिर भी समस्या आ रही हो तो दूध डालकर इसका सेवन करें। ये आप आराम से खा सकेंगे साथ ही आपका छाले भी जल्दी ठीक हो जाएंगे। 

eat this things in mouth ulcer in hindi
सूखे खोपरे का सेवन करें - फोटो : pinterest

खोपरा
खोपरा खाने से पेट में ठंडक होती है।  पेट की गर्मी से छाले होने लगते हैं। ऐसे में यदि जड़ से इसका इलाज करना है तो आपको पेट सही करना होगा। सूखे खोपरे का सेवन करें और उसे मुंह के अंदर ही थोड़ी देर तक चबाते रहें, पूरा पेस्ट बना लें। दिनभर तीन-चार बार इस तरह से खोपरे का सेवन करने पर छाले बिना किसी दवाई के एक- दो दिन में छाले दूर हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
eat this things in mouth ulcer in hindi
भविष्य में भी मुंह में छाले नहीं होंगे - फोटो : अमर उजाला

दही, छाछ और फलों का रस
दही, छाछ और फलों का रस पीने से पेट की गर्मी में राहत मिलती है, साथ ही शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है इसलिए जितना ज्यादा आप इन चीजों का सेवन करेंगे उतने ही जल्दी आपको छाले ठीक करने में मदद मिलेगी। यदि नियमित रूप से गर्मी में आप इनका सेवन करेंगे तो आपको भविष्य में भी मुंह में छाले नहीं होंगे इसलिए दिन में दो-तीन बार इनका सेवन जरूर करें। 

 

विज्ञापन
eat this things in mouth ulcer in hindi
नारियल पानी पिलाएं - फोटो : Pixabay
नारियल पानी का सेवन
नारियल पानी मुंह के छालों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। यदि पूरे दिन में भी आपने दो से तीन नारियल पी लिए तो आधा फर्क तो आपको यूं ही पड़ जाएगा। छोटे बच्चों को यदि मुंह में छाले हो जाते हैं तो वे बहुत परेशान हो जाते हैं और कुछ करने भी नहीं देते हैं और न ही कुछ खाते हैं। ऐसे में उन्हें नारियल पानी पिलाएं। ये उनको बहुत लाभ पहुंचाएगा और इसे पीने में वे नाटक भी नहीं करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed