फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब्ज का रामबाण इलाज हैं ये फल, डॉक्टर भी देते हैं खाने की सलाह

Wed, 14 Apr 2021 11:20 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 14 Apr 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
eat this fruits for solution of constipation in hindi
यह समस्या बिना किसी दवा के ठीक हो सकती है - फोटो : Social Media

Medically Reviewed by Dr.Deepika Garg


डॉ दीपिका गर्ग, डाइटीशियन, 
आनंद वेलनेस सेंटर, उदयपुर
डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन
अनुभव- 28 वर्ष

कई सारे लोग आजकल इस समस्या से परेशान रहते हैं कि वे जब सवेरे उठते हैं तो उनका पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है और दिनभर उनका ध्यान वहीं अटका रहता है, किसी काम में मन नहीं लगता है। लोगों में कब्ज की समस्या का बढ़ने का मुख्य कारण है आजकल की अव्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान। यदि प्रतिदिन ऐसे फलों का सेवन शुरू किया जाए जो कि फाइबर की पूर्ति करते हों तो आपकी यह समस्या बिना किसी दवा के ठीक हो सकती है। अगली स्लाइड्स से पोषण विशेषज्ञ से जानिए कि पेट साफ न होने पर किन फलों का सेवन करना चाहिए। 

 

 

eat this fruits for solution of constipation in hindi
सुबह-सवेरे नियम से पपीते का सेवन करना चाहिए - फोटो : pixabay

पपीता
पेट अच्छे से साफ हो इसलिए आप प्रतिदिन पपीते का सेवन करें। पपीता खाने से आपको लाभ मिलेगा और मल त्यागने में आपको ज्यादा समस्या नहीं होगी। पपीते में मौजूद पेपेन एंजाइम प्रोटीन को आसानी से पचाने में सहायता करता है। कब्ज के अलावा इरिटेबल बाउल सिंड्रोम में भी पपीते का सेवन करना लाभदायक होता है इसलिए जिनको पेट साफ होने में दिक्कत आती है, उन्हें सुबह-सवेरे नियम से पपीते का सेवन करना चाहिए।  

 

 

 

 

eat this fruits for solution of constipation in hindi
ज्यादा से ज्यादा फाइबर का सेवन करें - फोटो : अमर उजाला

अमरुद
कब्ज की समस्या न हो और आपका पेट अच्छे से साफ हो जाए, इसके लिए बहुत आवश्यक है कि आप ज्यादा से ज्यादा फाइबर का सेवन करें। फाइबर के प्राकृतिक स्रोत के रूप में अमरुद का सेवन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। यह कब्ज को तो दूर करता ही है, साथ ही में पेट होने वाले खिंचाव और भारीपन में भी इसके सेवन से राहत मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
eat this fruits for solution of constipation in hindi
छिलके सहित एक सेब का सेवन करें - फोटो : अमर उजाला

सेब
अच्छी सेहत के लिए प्रतिदिन एक सेब तो खाना ही चाहिए। आप यदि चाहते हैं कि सुबह आपका पेट अच्छे से साफ हो जाए ताकि आप दिनभर परेशान न हो तो उठते से ही छिलके सहित एक सेब का सेवन करें। सेब के अलावा थोड़ी देर के लिए कुछ न खाएं। यदि आप प्रतिदिन की ये आदत बना लेंगे तो धीरे-धीरे मल त्यागने में आपको किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। 

विज्ञापन
eat this fruits for solution of constipation in hindi
अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है - फोटो : Pixabay

नाशपाती 
पेट साफ करने में नाशपाती बेहद फायदेमंद साबित होता है क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कि पाचनतंत्र को सुधारता है, साथ ही इसमें पेक्टिन और सर्बिटोल भी खूब मात्रा में पाए जाते हैं जिससे कि आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। नाशपाती में पानी भी पाया जाता है जिससे कि आपका पाचनतंत्र सही तरीके से काम करने लगता है और पेट साफ होने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।  

नोट- यह लेख आनंद वेलनेस सेंटर की डाइटीशियन डॉक्टर दीपिका गर्ग से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर दीपिका गर्ग पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने अपनी डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed